Auraiya News: प्रेमी के कहने पर चार मासूमों को नदी में फेंका, कोर्ट ने मां को सुनायी फांसी की सजा

Auraiya News: फफूंद थाना क्षेत्र के बरोआ गांव निवासी प्रियंका की शादी इटावा के लुधिया गांव के अवनीश से हुई थी। प्रियंका के चार बच्चे सोनू, आदित्य, माधव और मंगल थे।

Ashraf Ansari
Published on: 10 July 2025 4:18 PM IST
Auraiya News
X

Auraiya News

Auraiya News: जनपद में मानवता को शर्मसार कर देने वाले एक हृदयविदारक मामले में जिला न्यायालय ने तीन मासूम बच्चों की हत्या के जुर्म में मां को फांसी की सजा सुनाई गई जबकि उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस मामले को “रेयर ऑफ रेयरेस्ट“ की श्रेणी में रखते हुए कहा कि जो महिला अपने ही बच्चों की हत्या कर सकती है, उसे समाज में जीने का कोई अधिकार नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फफूंद थाना क्षेत्र के बरोआ गांव निवासी प्रियंका की शादी इटावा के लुधिया गांव के अवनीश से हुई थी। प्रियंका के चार बच्चे सोनू, आदित्य, माधव और मंगल थे। तीन वर्ष पूर्व अवनीश की करंट लगने से मौत हो गई थी, जिसके बाद प्रियंका अपने चचेरे देवर आशीष के साथ रहने लगी। गांव में बदनामी के कारण प्रियंका अपने मायके आ गई, लेकिन आशीष भी उसके साथ वहीं रहने लगा। जब यहां भी ताने मिलने लगे, तो दोनों औरैया के बनारसीदास मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहने लगे। आशीष सैलून में काम करता था।

इसी बीच दोनों के बीच बच्चों की परवरिश को लेकर रोज विवाद होने लगा। आशीष नशे में प्रियंका और बच्चों के साथ मारपीट करता था। वह अक्सर प्रियंका से कहता था कि अगर वह बच्चों को मार दे, तभी वह उसके साथ रहेगा। 27 जून 2024 को प्रियंका और आशीष ने मिलकर चारों बच्चों को नदी में फेंक दिया, जिसमें तीन की मौत हो गई। सौभाग्य से एक बच्चा बच गया, जिसे गांव वालों ने निकाल लिया। उसी बच्चे की गवाही के आधार पर कोर्ट ने मां और उसके प्रेमी को दोषी पाया। दोनों पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इस मामले में कोर्ट का फैसला एक कड़ा संदेश है कि बच्चों की हत्या जैसा अमानवीय अपराध किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!