TRENDING TAGS :
Ayodhya News: अयोध्या में गो पूजनोत्सव सम्पन्न, संतों और अधिकारियों ने की आरती
Ayodhya News: श्रीराम गौशाला कारसेवकपुरम में गोमाता पूजनोत्सव सम्पन्न। विहिप संरक्षक दिनेश चन्द्र, मंडल आयुक्त राजेश और महंत वैदेही शरण महाराज रहे उपस्थित।
Ayodhya News
Ayodhya News: भारतीय धर्म-संस्कृति की संवाहक गोमाता का पूजनोत्सव आज श्रीराम गौशाला कारसेवकपुरम में संपन्न हुआ आचार्य इन्द्र देव मिश्रा जी की टीम द्वारा गो पूजन आरती के उपरान्त गो ग्रास खिलाया गया। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक वरिष्ठ प्रचारक दिनेश चन्द्र,अयोध्या मण्डल आयुक्त राजेश पूज्य महंत वैदेही शरण जी महाराज,विहिप केंद्रीय मंत्री धर्म यात्रा महा संघ प्रमुख राजेंद्र सिंह पंकज जी, केंद्रीय संयुक्त महामन्त्री वेंकट कोटेश्वर राव शर्मा जी, क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह , गौशाला प्रबन्धक पुरुषोत्तम नारायण सिंह,कारसेवक पुरम प्रभारी शिवदास जी विभाग मंत्री धीरेश्वर वर्मा जी पूर्व सांसद लल्लू सिंह एवं गौशाला समिति के पदाधिकारियों ने गो पूजन किया ।
संरक्षक दिनेश जी ने गोवंश की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। विहिप के 84 कोसी परिक्रमा प्रमुख सुरेन्द्र सिंह द्वारा क्षेत्र से पधारे 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के ग्रामीण गोपालकों को क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह जी , विभाग अध्यक्ष विजय सिंह बंटी, विभाग मंत्री धीरेश्वर वर्मा, द्वारा सम्मानित किया गया। जल पुलिस द्वारा सरयू नदी में दर्शनार्थियों को लगभग 900 से ज्यादा लोगों को डूबने से बचाने वाली टीम को संगठन द्वारा सम्मानित किया गया। जीव दया, पर्यावरण संरक्षण और गो संरक्षण का कार्य करने वाले अन्य संगठन के बंधुओं को पूज्य महंत जी, अयोध्या पशु चिकित्साधिकारी डॉ विजय यादव द्वारा सम्मानित किया गया। गौशाला प्रबन्धक पुरुषोत्तम नारायण सिंह द्वारा सभी आचार्यों और गौशाला के गो सेवकों को सम्मानित किया गया। विहिप प्रांत सेवा टोली के सदस्य कौशिक जी ने गो सेवकों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
द्वारा गौशाला समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों सम्मान किया। कार्यक्रम प्रमुख रूप से अंगद टीला सीता रसोई प्रमुख धनंजय पाठक, अजय रस्तोगी कोषाध्यक्ष गौशाला, शरद शर्मा, अशोक सिंघल नगर संघ चालक डॉ संजीव थापर, वीरेन्द्र वर्मा, सोनू साहू, दिनेश लक्ष्मी जायसवाल, अंकित, सर्वेश जी पुष्प दीप, सूरज तिवारी, ह्रदय चतुर्वेदी आदि इस अवसर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन वीरेंद्र वर्मा व उमेश पोरवाल ने किया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


