Ayodhya News: अगस्त क्रांति की 82वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी ने निकाली “जय हिंद यात्रा”

Ayodhya News: अयोध्या: अगस्त क्रांति की 82वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी ने “जय हिंद यात्रा” निकालकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन किया।

NathBux Singh
Published on: 11 Aug 2025 7:05 PM IST
Congress Party issues “Jai Hind Yatra” on 82nd Anniversary of August Revolution
X

अगस्त क्रांति की 82वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी ने निकाली “जय हिंद यात्रा” (Photo- Newstrack)

Ayodhya News: यह ऐतिहासिक यात्रा प्रेस क्लब से प्रारंभ होकर कचहरी स्थित शहीद उद्यान तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लेकर भाग लिया। यात्रा का नेतृत्व पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने किया।

इस “जय हिंद यात्रा” में “भारत माता की जय”, “शहीद अमर रहें”, “लोकतंत्र बचाओ” के नारे गूंजते रहे। यात्रा के समापन पर शहीद उद्यान में स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

डॉ. निर्मल खत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा अगस्त क्रांति में हमारे वीर सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल बजाकर आजादी की लड़ाई को निर्णायक मोड़ दिया था। आज वही समय है जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही, वोट की चोरी और लोकतंत्र के दमन के खिलाफ बिगुल बजाना होगा। स्वतंत्रता संग्राम की तरह यह भी एक निर्णायक लड़ाई है, जिसमें हर कांग्रेस कार्यकर्ता को अग्रिम पंक्ति में खड़ा होना होगा।”

जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि आज़ादी के लिए जान देने वाले सेनानियों का सपना था कि भारत में लोकतंत्र, समानता और न्याय कायम रहे, लेकिन भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को बर्बाद कर रही है।

महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि भाजपा के कुशासन के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ी जाएगी।

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह तथा जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि आज के समय में शहीदों की विरासत को बचाने के लिए भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध करना अनिवार्य है।

जिला प्रवक्ता शीतला पाठक के अनुसार जय हिंद यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक माधव प्रसाद,पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ,पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,पीसीसी सदस्य राम अवध पासी, अनिल सिंह अनिल तिवारी ,महिपाल सिंह ,विजयपाल सिंह ,रणजीत सिंह, रुद्र प्रताप सिंह रिशु ,प्रदीप निषाद ,राजकुमार पांडे, गंगाराम यादव , शैलेंद्र सिंह, प्रशांत पांडे, राम किशोर वर्मा, रमाशंकर तिवारी ,हुजैफा,अशोक कनौजिया, राज प्रताप, राणा, शैलेंद्र बिक्रम सिंह,रविन्द्र कोरी,जिला महामंत्री कवींद्र साहनी, संतोष तिवारी,सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, रविंद्र कोरी,फिरोज अंसारी, अशोक कुमार शर्मा कल्लू, अशोक कुमार राय, डॉ विनोद गुप्ता, देव कुमार वर्मा, राजेश चतुर्वेदी, धीरेंद्र प्रताप सिंह बबलू, अरुण साहू, विशाल दुबे,प्रेम कुमार पांडे, चंचल सोनकर, अनिल सोनकर, अनूप सिंह वीरू, मोहम्मद आमिर, प्रदीप वर्मा वाहिद अली, धीरेंद्र उपाध्याय, सुरेश राणा ,प्रहलाद मांझी आदि उपस्थित रहे

1 / 8
Your Score0/ 8
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!