Ayodhya News: अब गर्मियों में इस पानी से नहाएंगे राम लला, भोग में शामिल हुआ ये फल और खाना

Ayodhya News: भगवान राम के भव्य मंदिर में अब गर्मियों के मौसम में एक विशेष अनुष्ठान शुरू किया गया है। इस अनुष्ठान के तहत, भगवान राम लला के लिए एक विशेष भोग तैयार किया जा रहा है।

NathBux Singh
Published on: 21 May 2025 8:33 PM IST
Ayodhya News: अब गर्मियों में इस पानी से नहाएंगे राम लला, भोग में शामिल हुआ ये फल और खाना
X

अब गर्मियों में इस पानी से नहाएंगे राम लला, भोग में शामिल हुआ ये फल और खाना   (photo: social media )

Ayodhya News: भगवान राम की नगरी में इस साल गर्मी अपने चरम पर है। आसमान से जैसे भगवान सूर्य आग बरसा रहे हों। ऐसे मौसम में न केवल आम जनता, बल्कि भगवान की भी गर्मी से निजात के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। भगवान राम के भव्य मंदिर में अब गर्मियों के मौसम में एक विशेष अनुष्ठान शुरू किया गया है। इस अनुष्ठान के तहत, भगवान राम लला के लिए एक विशेष भोग तैयार किया जा रहा है, जिसमें कई प्रकार के फल और खाने की चीजें शामिल हैं जो गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक और पोषण प्रदान करती हैं। इसे राम मंदिर ट्रस्ट ने गर्मी से भगवान राम लला की रक्षा के लिए उनकी भोग सेवा में बदलाव किया है।

भोग में शामिल हैं

-ठंडे जल से स्नान, लस्सी, आम का रस और हल्के सुपाच्य व्यंजन शामिल किए गए हैं ताकि भगवान को राहत मिल सके।

-भोग में लस्सी और आम का रस शामिल किया गया है।

राम मंदिर ट्रस्ट ने भोग सेवा में बदलाव किए

राम मंदिर ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में विराजमान भगवान राम लला की राग भोग सेवा में खास बदलाव किए हैं. अब भोग में हल्के, सुपाच्य व्यंजन और तरल शीतल पेय पदार्थ शामिल किए गए हैं, ताकि भगवान को ठंडक मिल सके। गर्मियों में भगवान राम लला को ठंडे जल से स्नान कराया जा रहा है, इससे भगवान को भी गर्मी से राहत मिलती है और पूजा-अर्चना में एक नई ताजगी आती है।

भगवान के राग भोग में लस्सी और आम के रस

राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, भगवान राम लला को सुबह बालभोग में लस्सी और आम के रस का भोग लगाया जाता है। राजभोग में हल्के और सुपाच्य व्यंजन शामिल किए गए हैं, जो गर्मी में आरामदायक होते हैं।

भगवान राम लला के लिए खास सावधानी

भगवान राम लला को 5 वर्षीय बालक के रूप में पूजा जाता है। राम मंदिर ट्रस्ट ने भगवान को गर्मी से बचाने के लिए वैसा ही विशेष ख्याल रखा है, जैसा कि घरों में छोटे बच्चों की देखभाल की जाती है।

राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारी भी कर रहे व्यवस्थाओं की निगरानी

राम मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल राव और अन्य पुजारियों ने बताया कि हर संभव वस्तु का उपयोग भगवान की सेवा में किया जा रहा है ताकि गर्मी का कोई असर न पड़े। मौसमी फल, लस्सी, आम का रस और सुपाच्य भोजन भगवान की सेवा में शामिल हैं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!