'अनुसूचित जाति से हूं, अधिकारी नहीं मानते साथी कर्मचारी...करते हैं परेशान', बागपत BEO का छलका दर्द

Baghpat News: बागपत के अनुसूचित जाति से आने वाले खंड शिक्षा अधिकारी ने साथी कर्मचारियों पर उनके साथ जाति के आधार पर भेद-भाव करने के गंभीर आरोप लगाये हैं।

Sonal Verma
Published on: 8 Sept 2025 3:32 PM IST
Baghpat News
X

Baghpat News

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से बेसिक शिक्षा विभाग से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बागपत जिले के बिनौली ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी बृजमोहन सिंह ने साथी कर्माचारियों पर उनके साथ जाति के आधार पर भेद-भाव करने और अनुसूचित जाति समुदाय से आने के कारण उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। इस मामले पर बृजमोहन सिंह ने डीएम, मुख्य विकास अधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखित में शिकायत दर्ज कर कार्यवाही का मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति से होने के कारण कर्मचारी उन्हें अधिकारी नहीं मानते और परेशान करते हैं।

कर्मचारी मेरा सम्मान नहीं करते

बीईओ बृजमोहन सिंह ने कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाये हैं। बताया गया कि बीईओ बृजमोहन सिंह पहले जिले के छपरौली में तैनात थे। एक महीने पहले ही बिनौली के खंड शिक्षा अधिकारी बनाकर भेजा गया था। उनका आरोप है कि,"मैं अनुसूचित जाति से हूं, इसलिए कर्मचारी मेरा सम्मान नहीं करते हैं। मुझे भेदभाव की नजर से देखा जाता है और कार्यालय में कर्मचारी समय से नहीं आते हैं। जब किसी कार्य को कहा जाता है तो मनमानी करते हैं। इससे मैं काफी परेशान हो चुका हूं।" बीईओ ने कार्यालय सहायक अवध शर्मा, अनुचर कृष्ण कुमार व एमआईएस कोऑर्डिनेटर गौरव पर ये आरोप लगाते हुए उनके कार्यों में रुचि नहीं लेने और गायब रहने का गंभीर आरोप भी लगाया गया। बीईओ ने यह भी कहा कि, "ये तीनों गलत काम करके मुझे फंसाना चाहते हैं।"

कर्मचारियों ने भी BEO पर लगाया आरोप

BEO बृजमोहन सिंह पर कर्मचारियों ने भी उनका मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। BEO बृजमोहन सिंह द्वारा आरोपों से घिरे कार्यालय सहायक अवध शर्मा, अनुचर कृष्ण कुमार व एमआईएस कोऑर्डिनेटर गौरव ने BEO बृजमोहन सिंह पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि, "बीईओ उनको धमकाते हैं। अभद्रता करते हैं। बिना किसी कारण वह उन्हें कार्यालय से बाहर निकाल देते हैं। जब से बीईओ बृजमोहन सिंह बीआरसी पर आए हैं तब से व्यवहार ठीक नहीं है। उन्होंने बीएसए से खुद को बिनौली से कार्यमुक्त करते हुए मूल विद्यालय में भेजने की मांग की है।" शिकायत के बाद इस पूरे मामले पर बेसिक शिक्षा अधिकारी बागपत (बीएसए) ने जांच शुरू करा दी है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Sonal Verma

Sonal Verma

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!