Balrampur News: बलरामपुर में संघ की शताब्दी वर्ष को लेकर संकल्प बैठक, वर्षभर होंगे सात बड़े आयोजन

Balrampur News: संघ की शताब्दी वर्ष पर सात बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जो विजयादशमी 2025 से शुरू होकर अक्टूबर 2026 तक चलेंगे।

Pawan Tiwari
Published on: 22 Aug 2025 8:01 PM IST
Meeting on preparations for the centenary year of Rashtriya Swayamsevak Sangh (1925-2025)
X

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष (1925-2025) की तैयारियों को लेकर बैठक (Photo- Newstrack)

Balrampur News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष (1925-2025) की तैयारियों को लेकर जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम सभागार में शुक्रवार शाम संकल्प बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभाग संघचालक सौम्य अग्रवाल ने की, जबकि जिला संघ चालक अभिमन्यु मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (पूर्वी उत्तर प्रदेश) के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संघ की स्थापना से लेकर अब तक की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि संघ की शताब्दी वर्ष पर सात बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जो विजयादशमी 2025 से शुरू होकर अक्टूबर 2026 तक चलेंगे।

उन्होंने बताया कि शताब्दी वर्ष की शुरुआत विजयादशमी 2025 पर होगी। इस अवसर पर मंडल और नगर स्तर पर स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में पथ संचलन करेंगे। इसके बाद 5 से 16 नवंबर 2025 तक सामाजिक सद्भाव संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सांस्कृतिक आधार और हिन्दू चरित्र को बनाए रखते हुए आधुनिक जीवन जीने का संदेश देना होगा।

सुभाष ने आगे बताया कि 1 से 21 दिसंबर 2025 तक "हर गांव, हर बस्ती, घर-घर" संपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें संघ साहित्य एवं पत्रक वितरित होंगे और स्थानीय इकाइयों द्वारा विविध कार्यक्रम किए जाएंगे। 1 से 31 जनवरी 2026 तक सभी मंडलों और बस्तियों में हिन्दू सम्मेलन आयोजित होंगे। इन सम्मेलनों में एकता, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण में सभी के योगदान का संदेश दिया जाएगा। फरवरी 2026 में प्रमुख जनगोष्ठियां होंगी, जिनमें नागरिक संवाद के माध्यम से राष्ट्रीय विषयों पर विमर्श स्थापित करने का प्रयास होगा।

युवाओं के लिए विशेष "युवराष्ट्र कार्यक्रम" 1 से 10 सितंबर 2026 तक आयोजित होंगे, जिनमें 15 से 30 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। अंत में, 25 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक अधिकतम शाखा विस्तार अभियान चलाया जाएगा।

क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष ने कहा कि संघ की 100 वर्ष की यात्रा का मूल उद्देश्य हिन्दू समाज का पुनर्जागरण रहा है। उन्होंने पंच परिवर्तन के तहत कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वजागरण और नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों पर विशेष कार्ययोजनाओं की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर जिला प्रचारक जितेंद्र, जिला कार्यवाह किरिट मणि, नगर प्रचारक रणवीर, विभाग प्रचार प्रमुख मनीष गुप्ता, संस्कार भारती जिलाध्यक्ष देव कुमार मिश्रा, सेवा भारती जिलाध्यक्ष रूपेश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!