Balrampur News: बलरामपुर सदर और उतरौला क्षेत्र में तिरंगा यात्रा

Balrampur News: बलरामपुर सदर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विधायक पलटूराम ने किया वही उतरौला क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा विधायक राम प्रताप वर्मा ने किया।

Radheshyam Mishra
Published on: 10 Aug 2025 10:24 PM IST
Tringa Yatra in Balrampur Sadar and Utraula area
X

बलरामपुर सदर और उतरौला क्षेत्र में तिरंगा यात्रा (Photo- Newstrack)

Balrampur News: रविवार को बलरामपुर में बलरामपुर सदर और उतरौला क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बलरामपुर सदर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विधायक पलटूराम ने किया वही उतरौला क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा विधायक राम प्रताप वर्मा ने किया। इस दौरान पूरा दोनों विधानसभा क्षेत्रों में भारत माता की जय... वंदे मातरम् के गगन भेदी जयकारों से गूंज उठा। उतरौला क्षेत्र में यह यात्रा दुखहरणनाथ मंदिर से निकली गई। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए श्यामप्रसाद मुखर्जी चौराहे पर समाप्त हुई। इसमें बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए। देश भक्ति गीतों के बीच आजादी में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन करते हुए पूरे उत्साह और उमंग के बीच यात्रा पूरी हुई। इस दौरान गांधी पार्क में यात्रा कुछ देर के लिए रुकी।


इस मौके पर आजादी के लिए महात्मा गांधी के योगदानों को याद करते हुए विधायक राम प्रताप वर्मा, अनूप गुप्त, देवानंद गुप्त आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। दौरान विधायक ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले लोगों को याद करना है। साथ ही देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। उन्होंने कहा कि आजादी में अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर सपूतों को हम कभी भूल नहीं सकते हैं। हमें उनके योगदान और उनके उद्देश्य के लिए भारत माता की तन मन धन से सेवा करना चाहिए तभी हम इस मिट्टी और आजादी के सपूतों के कर्ज से उधार हो सकते हैं।

यात्रा में भाजपा अध्यक्ष रवि मिश्रा, नगर अध्यक्ष फणींद्र गुप्त, रोहित गुप्त, के.के गुप्त, सीबी माथुर, संतोष श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख महिपाल चौधरी, राकेश तिवारी, रूपेश गुप्त, संदीप वर्मा भाजयुमो जिला अध्यक्ष, ओम प्रकाश गुप्त, महेश गुप्त, प्रमोद जायसवाल, देवानंद गुप्त सहित उपजिलाधिकारी अभय सिंह, प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह सहित अन्य लोग शामिल हुए।


वही बलरामपुर सदर क्षेत्र में हर घर तिरंगा यात्रा फूलवरिया से शुरू हुई जो मंडी समिति परिसर में सम्पन्न हुई।यहा के तिरंगा यात्रा बाइक रैली का नेतृत्व सदर विधायक पलटूराम ने किया।इस दौरान विधायक ने कहा कि यह यात्रा पीएम मोदी के हर घर तिरंगा यात्रा अभियान को घर घर पहूंचाने का माध्यम है।कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नही बल्कि यह भारत की अस्मिता,एकता और गौरव का प्रतीक है।इस दौरान मंडल अध्यक्ष,नगर पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता सहित भारी संख्या में जनपदवासी मौजूद रहे हैं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!