Banda News: धमकी, सजा का डर या आत्मग्लानि.. दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी

Banda News: मामला बिसंडा थाने के ओरन ग्रामीण अंतर्गत अहिरन पुरवा का है। विष्णु वर्मा का बेटा अमित (22) तीन वर्ष पहले दुष्कर्म के आरोप में गिरावट हुआ था। जेल गया था।

Om Tiwari
Published on: 29 May 2025 10:34 PM IST
Accused of crime committed suicide by hanging
X

दुष्कर्म के आरोपी ने फांसी लगाकर की आत्म्ह्ताया (Photo- Social Media)

Banda News: तथाकथित धमकी थी या सजा का डर या फिर आत्मग्लानि.. गुरुवार को दुष्कर्म के आरोपी की आत्महत्या में इन्हीं कारणों को खोजा जा रहा है। पूरे इलाके में फांसी लगाने का मामला चर्चा का विषय बना है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

बिसंडा थाने के ओरन ग्रामीण अंतर्गत अहिरन पुरवा का मामला

मामला बिसंडा थाने के ओरन ग्रामीण अंतर्गत अहिरन पुरवा का है। विष्णु वर्मा का बेटा अमित (22) तीन वर्ष पहले दुष्कर्म के आरोप में गिरावट हुआ था। जेल गया था। जमानत पर बाहर था। हफ्ता भर पहले परदेश कमा कर लौटा था। गुरुवार को अमित का शव घर के कमरे में लटकता मिला। उसने छत के कुंदे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

वजह पर चर्चाओं का दौर, पुलिस ने धमकी को नकारा

इधर मृतक के परिजन दुष्कर्म का आरोप लगाने वालों की तथाकथित धमकी को सुसाइड का कारण बता रहे हैं। ओरन चौकी प्रभारी हरिशरण सिंह किसी धमकी की जानकारी से इन्कार करते हैं। उन्होंने कहा, किसी ने ऐसी शिकायत नहीं की। हो सकता है, सजा के डर ने उकसाया हो। जबकि कुछेक लोग इसे आत्मग्लानि के चलते उठाया गया कदम बताया।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!