×

Bareilly News: सीएचसी मीरगंज में लगे फ्रीजर और इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने से मरीज और तीमारदार दूषित पानी पीने को मजबूर

Bareilly News: सीएचसी पर आए मरीजों का कहना है कि इस समय गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके चलते हर व्यक्ति को पीने के लिए पानी की जरूरत पड़ रही है।

Sunny Goswami
Published on: 24 Jun 2025 9:31 PM IST
Freezer for cold water India Marka handpump not working at Mirganj Community Health Center
X

बरेली तहसील मीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगा ठंडे पानी के लिए फ्रीजर और इंडिया मार्का हैंडपंप कई दिनों से खराब है (Photo- Newstrack)

Bareilly News: बरेली की तहसील मीरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगा ठंडे पानी के लिए फ्रीजर और इंडिया मार्का हैंडपंप कई दिनो से खराब होने के चलते मरीज दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हो रहे है।

बता दें कि मीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तीन इंडिया मार्का हैंडपंप और एक ठंडे पानी के लिए फ्रीजर लगाया गया था जिससे अस्पताल में आने वाले मरीज और तीमारदारों के लिए शुद्ध पेय जल की व्यवस्था की जा सके।बढ़ती गर्मी के चलते मरीजों और तीमारदारों को पानी की अवश्यकता ज्यादा होने के बाद भी सीएचसी पर लगा ठंडे पानी का फ्रीजर और एक इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है जिसके चलते मरीजों और तीमारदारों को दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

मरीजों का कहना है कि

सीएचसी पर आए मरीजों का कहना है कि इस समय गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके चलते हर व्यक्ति को पीने के लिए पानी की जरूरत पड़ रही है। उनकी मांग है कि परिसर पर लगा फ्रीजर जल्द ठीक करवा दिया जाए जिससे मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों को राहत मिल सके और अपनी हलक की प्यास बुझा सके।कुछ मरीजों का कहना है कि जो दो इंडिया मार्का हैंडपंप परिसर में चल रहे है उनके पानी की अगर जांच करवा दी जाए तो पानी दूषित निकलकर सामने आएगा मगर यही नल परिसर मे लगे होने से मरीज और तीमारदार पानी पीने को मजबूर है।

बता दे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मीरगंज पर रोज सात सौ करीब मरीज अपना इलाज करवाने के लिए आते है उनके साथ सैकड़ों की तादाद में तीमारदार भी साथ आते है।जिनके पानी पीने के लिए तीन इंडिया मार्का हैंडपंप और एक आरओ फ्रीजर लगाया गया है। आरओ फ्रीजर और एक इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने के चलते मरीजों को दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी मीरगंज वैभव राठौर ने बताया कि अभी कुछ दिनों पहले ही उनकी तैनाती हुई है। आरओ को सही करवाने के लिए बोल दिया गया है और खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप को सही करवाने के लिए संबंधित को लिखा जायेगा।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story