×

UP Police Bharti: यूपी पुलिस में बंपर भर्ती! कांस्टेबल के 19 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, जानें कितने हैं दारोगा के पद

UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक मुख्यालय की ओर से भर्ती बोर्ड को कांस्टेबल के 19,220 और उप निरीक्षक के 4543 पदों के लिए प्रस्ताव भेजा गया था।

Shishumanjali kharwar
Published on: 5 Jun 2025 10:53 AM IST
UP Police Bharti 2025
X

UP Police Bharti 2025

UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार जल्द ही लगभग 24,000 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से भर्ती प्रक्रिया की तैयारी पूरी कर ली है। शासन की मंजूरी मिलते ही विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को यूपी पुलिस भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवदेन करना होगा। माना जा रहा है कि आगामी 15 जून तक यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से विज्ञापन जारी किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में यह भर्ती प्रकिया अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में जारी की जानी थी।

उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक मुख्यालय की ओर से भर्ती बोर्ड को कांस्टेबल के 19,220 और उप निरीक्षक के 4543 पदों के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इनमें सिपाही पीएसी के 9837, सिपाही पीएसी महिला वाहिनी 2282, सिपाही नागरिक पुलिस 3245, सिपाही पीएसी/सशस्त्र पुलिस 2444, सिपाही विशेष सुरक्षा बल 1341 और घुड़सवार पुलिस 71 पद कुल मिलाकर 19220 पद सम्मिलित थे।

इसी तरह डीजीपी मुख्यालय की ओर से उप निरीक्षक के 4543 पदों का प्रस्ताव भी भेजा गया था। जिसमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 4242 पद, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस/प्लाटून कमांडर महिला वाहिनी बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ के 106 पद, प्लाटून कमांडर/उप निरीक्ष सशस्त्र पुलिस के 135 पद, उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल के 60 पद शामिल हैं। अब बोर्ड जल्द ही इन सभी पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की तैयारी कर रहा है। विदित हो कि बीते मंगलवार को कैबिनेट बैठक में उपनिरीक्षकों की भर्ती में तीन वर्ष की छूट देने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल चुकी है।

सिपाही-उप निरीक्षक के पदों पर 35 लाख से ज्यादा आवेदन की संभावना

यूपी पुलिस के कांस्टेबल और उप निरीक्षक के लगभग 24,000 पदों के लिए विज्ञापन जारी होने के बाद ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इन सभी भर्ती के लिए 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि बीते साल यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती की गयी थी। 60, 244 पदों के लिए लगभग 48 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किये गये थे। वहीं इस बार की भर्तियों में अधिकांश पद पीएसी के होने के चलते 35 लाख से अधिक आवेदन मिलने की संभावना है।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story