Chandauli News: नगर पंचायत चेयरमैन पद के भाजपा प्रत्याशी,अब योगी जी अमर रहें" लिख कर सोशल मिडिया में चर्चा में आए,जानिए क्या है मामला

Chandauli News: सोशल मीडिया यूजर्स ने इस नारे को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि यह ऐसा वाक्य है जो आमतौर पर दिवंगत महापुरुषों के लिए प्रयुक्त किया जाता है।

Ashvini Mishra
Published on: 6 Jun 2025 9:36 AM IST
BJP candidate om Prakash Singh social Media Post
X

BJP candidate om Prakash Singh social Media Post 

Chandauli News: चंदौली जिले के सदर नगर पंचायत के भाजपा के प्रत्याशी रहे भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर शुभकामना देते हुए उस समय चर्चा में आ गये। जब सोशल मीडिया में "योगी जी अमर रहें" का नारा पोस्ट कर दिया। जब यह बात सोशल मीडिया पर पहुंची, तो प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस नारे को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि यह ऐसा वाक्य है जो आमतौर पर दिवंगत महापुरुषों के लिए प्रयुक्त किया जाता है। कई यूजर्स ने मीम्स बनाए और व्यंग्यात्मक टिप्पणियों की झड़ी लगा दी।

बताते चलें कि गुरुवार को मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा, उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दीर्घायु की कामना की। वही सदर नगर पंचायत के चेयर मैं पद के प्रत्याशी ओम प्रकाश सिंह ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए योगी आदित्यनाथ अमर रहे लिख दिया था जिसकी सोशल मीडिया पर छीटा कसी होने लगी।एक यूजर ने लिखा ओपी सिंह ने तो योगी जी को जीते-जी ही अमर कर दिया।

वहीं दूसरे ने चुटकी ली भाजपा में अब जन्मदिन पर भी श्रद्धांजलि दी जाती है क्या?” कुछ लोगों ने इसे एक भावनात्मक भूल बताया जबकि कुछ ने इसे भाजपा की ‘अति-श्रद्धा’ करार दिया। वही ओमप्रकाश सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि यह भूल हो गई है,और सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी।इस पूरे मामले को लेकर विपक्ष ने भी निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी के एक स्थानीय पदाधिकारी ने कहा कि भाजपा नेताओं को अब अपने शब्दों के चयन पर ध्यान देना चाहिए। जीते जी किसी को अमर घोषित करना न केवल भाषाई त्रुटि है बल्कि नेतृत्व की समझ पर भी सवाल खड़ा करता है।

यह घटना एक बार फिर यह संकेत देती है कि सार्वजनिक मंचों पर बोले गए हर शब्द का वजन होता है और सोशल मीडिया के दौर में छोटी सी बात भी बड़ी बहस का विषय बन सकती है। भाजपा की ओर से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन यह तय है कि यह मामला कुछ दिनों तक राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रहेगा।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!