Chandauli News: 24 घंटे के सत्र में सपा विधायक ने भाजपा को दिखाया आईना, कहा एक भी वादा नहीं किया पूरा

Chandauli News: चंदौली जनपद के सकलडीहा विधान सभा के समाजवादी पार्टी के विधायक ने 24 घंटे के लिए आहूत की गई विधान सभा की कार्यवाही के दौरान भारतीय जनता पार्टी को आईना दिखाते हुए जनता से किए गए कोई भी वादे पूरा नहीं करने की बात कही गई।

Ashvini Mishra
Published on: 14 Aug 2025 10:18 PM IST
Chandauli News: 24 घंटे के सत्र में सपा विधायक ने भाजपा को दिखाया आईना, कहा एक भी वादा नहीं किया पूरा
X

24 घंटे के सत्र में सपा विधायक ने भाजपा को दिखाया आईना  (photo: social media )

Chandauli News: चंदौली जनपद के सकलडीहा विधानसभा के समाजवादी पार्टी के विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने विधानसभा के 24 घंटे के कार्यवाही के दौरान भारतीय जनता पार्टी को चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादे को याद करते हुए आईना दिखाया।

आपको बता दें कि चंदौली जनपद के सकलडीहा विधान सभा के समाजवादी पार्टी के विधायक ने 24 घंटे के लिए आहूत की गई विधान सभा की कार्यवाही के दौरान भारतीय जनता पार्टी को आईना दिखाते हुए जनता से किए गए कोई भी वादे पूरा नहीं करने की बात कही गई। उन्होंने सदन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के समय जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन कोई भी वादे नहीं पूरा कर सके।उत्तर प्रदेश में लगभग 8 वर्षों से भाजपा की सरकार है और जनता से सड़क, बिजली, पानी ,स्वास्थ्य, शिक्षा को लेकर बड़े-बड़े वादे किए गए आंकड़े भी प्रस्तुत किए गए लेकिन किसी पर भी भाजपा सरकार खरी नहीं उतरी। हर परिवार को रोजगार व स्वरोजगार देने का वादा किया गया था छात्रों को लैपटॉप देने का वादा किया गया था, गरीबों को निशुल्क बिजली देने का वादा किया गया था। कोई मुद्दे पर भाजपा सरकार खरी नहीं उतरी। प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर अपराधियों को जाति एवं समुदाय के आधार पर कार्यवाही की जा रही है।

भाजपा सरकार के 2017 एवं 2022 के मेनो फेस्टो

सकलडीहा के समाजवादी पार्टी के विधायक ने भाजपा सरकार के 2017 एवं 2022 के मेनो फेस्टो को सदन में पढ़ कर गिनाए, कहा कि जब जनता से किए गए वादे को पूरा नहीं किया जा सकता तो 2047 के विकसित भारत की संकल्पना कैसे की जा सकती है।यह पूरी तरह से जनता के साथ छलावा है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!