Chandauli News: जातिगत जनगणना की घोषणा के बाद सुभासपा ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

Chandauli News: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में जातिगत जनगणना करने के फैसले के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने इसकी उपलब्धि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को दे रही है।

Ashvini Mishra
Published on: 5 May 2025 5:23 PM IST
chandauli news
X

chandauli news

Chandauli News: चंदौली जनपद के सकलडीहा तहसील मुख्यालय पर पहुंच के सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उप जिला अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापन सौंपा है। बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में जातिगत जनगणना करने के फैसले के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने इसकी उपलब्धि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को दे रही है।

गरीब तबके के लोगों को मिलेगा समान अधिकार

ज्ञापन देते समय सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर ने बताया कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश राजभर 22 साल से गरीब जनता के उत्थान के लिए प्रयासरत है और लगातार उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ सरकार में रहकर जाति जनगणना की मांग किया है। उनकी उचित मांग को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जातिगत जनगणना की घोषणा की है।

इस घोषणा से सभी गरीब तबके के लोगों को समान अधिकार मिलेगा, हम लोग चाहेंगे कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जो भी जनता के हित में कार्य हो उसको याद दिलाते रहे और भारतीय जनता पार्टी उसको पूरा करती रहे। यह गठबंधन लंबे समय तक लगातार चलता रहे, सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सकलडीहा तहसील के उप जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित धन्यवाद प्रार्थना पत्र को दिया।

इस दौरान नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे भी जमकर लगाए गए। धन्यवाद ज्ञापन के कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी संजीव सिंह, मनीष सिंह व जिला अध्यक्ष आनंद राजभर के साथ भारी मात्रा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित है।

1 / 10
Your Score0/ 10
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!