Etah News: एटा में ऐतिहासिक भगवान परशुराम जी शोभायात्रा हजारों की भीड़

Eath News: अलीगंज से जैथरा तक 15 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा में हजारों ब्राह्मण बंधुओं ने बाइक और चार पहिया वाहनों पर बड़ी धूमधाम से हिस्सा लिया।

Sunil Mishra
Published on: 30 April 2025 9:37 PM IST
Etah news
X

devotees attended historic Lord Parshuram procession (Social Media)

Etah News: उत्तर प्रदेश में एटा जिले के अलीगंज क्षेत्र में आज अलीगंज से जैथरा तक 15 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा में हजारों ब्राह्मण बंधुओं ने बाइक और चार पहिया वाहनों पर बड़ी धूमधाम से हिस्सा लिया। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह ब्राह्मण बंधुओं पर पुष्प वर्षा की गई। अलीगंज से जैथरा तक कई स्थानों पर पानी, पेय और नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से अलीगंज सर्किल की पांच थानों की फोर्स शोभायात्रा के दौरान साथ रही।

भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए लोग शोभायात्रा में चल रहे थे

इस क्षेत्र में पहली बार भगवान परशुराम की शोभायात्रा इतनी धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में उमड़े हजारों की संख्या में जनसैलाब ने एक इतिहास रच दिया। भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए लोग शोभायात्रा में गाजे बाजे के साथ चल रहे थे। डीजे की धुन पर युवा झूम रहे थे। युवा हाथों में फरसा और भगवान परशुराम ध्वज लहरा रहे थे। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स सुरक्षा की दृष्टि से शोभायात्रा के साथ चल रहा था।

अलीगंज कायमगंज रोड पर डीएवी मैदान से परशुराम की शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। भाजपा नेता गोपाल शर्मा और प्रधान संघ के अध्यक्ष विष्णु मोहन मिश्रा, उद्योगपति अजय चतुर्वेदी,अलीगंज विधायक प्रतिनिधि सूरज राठौर ,आकाश दुबे, पंकज मिश्रा आदि ने पूजन आरती की।

पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया

यात्रा डीएवी मैदान से शुरू हो कर मुख्य बाजार होते हुए गांधी चौराहा, डाक बंगला पर पहुंची, जहां नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया इसके अलावा कई अन्य जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल युवा भगवान परशुराम के प्रतीक फरसा और भगवा ध्वज को लहराते हुए चल रहे थे। वहीं अन्य युवक भगवान परशुराम के जयकारे लगा रहे थे।इसके बाद यात्रा जैथरा की तरफ रवाना हो गई।

ये रहें मौजूद

इस दौरान पुष्पा उपाध्याय,सचिन उपाध्याय,श्रृष्टि शर्मा,आर बी दुबे,संजय मिश्रा,मनोज दुबे,गणेश मिश्रा,माधव मिश्रा, सूर्यं अवस्थी, रजनीकांत दुबे, राहुल मिश्रा, विपिन द्विवेदी, प्रतीक त्रिपाठी, विकास दीक्षित, रजनीश दुबे, गौरव त्रिपाठी, पुरुषोत्तम तिवारी, रूपेश दुबे, पुनीत दुबे, आशुतोष शुक्ला, आशू दीक्षित, डॉ.अजीतमोहन तिवारी, सूर्यकांत दीक्षित, शैलेंद्र दुबे, मोहित दुबे, ऋषभ दुबे, रिंकू पांडेय, हिमांक त्रिपाठी, अनुज दुबे, गौरव त्रिपाठी अमर आदि काफी लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story