Etah News: एटा में पूर्व प्रधान की सरेआम पीट-पीटकर हत्या, शव थाने में रखकर दो घंटे तक हंगामा

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दीपावली के अगले दिन ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश में पूर्व प्रधान जयसिंह की सरेआम पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने शव को थाने में रखकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दो घंटे तक हंगामा किया।

Sunil Mishra
Published on: 22 Oct 2025 9:33 PM IST
Etah News: एटा में पूर्व प्रधान की सरेआम पीट-पीटकर हत्या, शव थाने में रखकर दो घंटे तक हंगामा
X

Meerut News

Etah News: दीपावली के दूसरे दिन एटा जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। विजयपुर देवपुर गांव में 70 वर्षीय पूर्व ग्राम प्रधान जयसिंह की दिनदहाड़े लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हत्या के पीछे 2021 के पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश है।

घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और शव को थाने ले जाकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए करीब दो घंटे तक जोरदार हंगामा किया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को आसपास के थानों से अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।परिजनों के अनुसार, जयसिंह तीन बार ग्राम प्रधान रह चुके थे (1990, 2000 और 2016)। बुधवार दोपहर वे बाइक से अलीगंज से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में दामाद नेत्रपाल फौजी के प्लॉट पर मिट्टी उठाने को लेकर उनका वर्तमान प्रधान अमित फौजी और उसके परिजनों से विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान प्रधान पक्ष के लोगों ने उन्हें घेर लिया और बर्बर तरीके से हमला कर दिया।

घायल अवस्था में जयसिंह को अलीगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने शव को थाने में रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी थाने पहुंच गए।मृतक के बेटे सर्वेश ने आरोप लगाया कि वर्तमान प्रधान अमित फौजी, श्याम सिंह और प्रेम सिंह ने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला किया। परिजनों ने बताया कि 2021 के पंचायत चुनाव में हार के बाद से ही दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी। चुनाव के दौरान भी दोनों पक्षों में झड़प और फायरिंग हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम जगमोहन गुप्ता, सीओ नितेश गर्ग और विधायक सत्यपाल सिंह राठौर मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें शुरू कर दी हैं।सीओ नितेश गर्ग ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!