TRENDING TAGS :
Etah News: एटा में हुआ रामभक्त पूर्व मुख्यमंत्री बाबू कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण
Etah News: लोधी राजपूत कल्याण महांसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष साक्षी महाराज व पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने सामूहिक रूप से किया कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण। एटा जनपद में दो लोधी समाज की पार्टी अपना अपना वर्चस्व की लड़ाई लड़ रही है।
Etah News: एटा उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के जलेसर क्षेत्र में आज रविवार को प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह की नई प्रतिमा का क्षेत्र के गांव मोहनपुर में अनावरण हुआ जिसमें एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के संरक्षकत्व वाली अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के संयोजकत्व में आयोजित इस कार्यक्रम लोधी समाज के दो धड़ों में होने एवं मंच पर किसी भी स्थानीय सजातीय को स्थान नही दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी नदारद दिखे।
गांव मोहनपुर में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की नई प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद उन्नाव साक्षी महाराज, क्षेत्रीय सांसद प्रो एसपी सिंह बघेल, महासभा के संरक्षक एवं एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के अलावा पूर्व एमएलसी प्रत्येन्द्र पाल सिंह, मारहरा विधायक वीरेन्द्र लोधी, विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह आदि कई विशिष्ठ अतिथि भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर प्रतिमा का अनावरण किया गया। सभा को सम्बोधित भी किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए साक्षी महाराज ने पूर्व में मूर्ति तोड़ने वालों को स्पष्ट बोलते हुए कहा कि तुम्हारी नेता वहन कुमारी मायावती की जान गैस्ट हाउस कांड में बाबू कल्याण सिंह व बर्ह्ममदत्त द्विवेदी ने ही बचाई थी।
केन्द्रीय मंत्री एस पी सिंह वघेल ने समाज को शिक्षित बनने की बात कही साथ ही उन्होंने अपनी राष्ट्र भाषा हिन्दी पर जोर देने देना की आवश्यकता है। पार्टी के संरक्षक एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भईया ने क्षेत्रिय लोगों द्वारा पूर्व में बाबूजी की मूर्ति तोड़ने पर अफसोस जताते हुए गंन्दी राजनीति करने वालों पर अफसोस जताया ।उन्होंने कहा प्रतिमा किसी की हो सभी को सम्मान करना चाहिए था उन्होंने कहा कि कांग्रेस 60 वर्षो तक जातियों की जन गणना को लटकाये रही मौजूदा मोदी सरकार द्वारा जातियों की जनगणना कराई जा रही है लोधी समाज में पटेल लोधी लोधेश्वर आदि जातियाँ लिखते हैं। सब इस जनगणना में सिर्फ लोधी जाति ही दिखायें ताकी हमारा इतिहास बन सके।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न साक्षी महाराज राजवीर सिंह उर्फ राजू भईया एस पी सिंह वघेल विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी को गदा तलवार मुकुटफूल माला तथा राधाकृष्ण जी की मूर्ति भेंटकर कर माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्थानीय सजातियों की जगह बाहरी लोगों की रही भीड़। भाजपा नेता कल्याण सिंह के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के कार्यक्रम के चलते लोधी राजपूत समाज में पनपे आक्रोश का असर दिखा। क्षेत्रीय लोधी राजपूत समाज की प्रतिभागिता काफ़ी कम दिखी।
भीड़ के नाम पर अन्य क्षेत्र एवं अन्य जनपदों से आयी लगभग दर्जनभर बसों से आने वाले बाहरी लोगों की ही भीड़ दिखी। परिणामस्वरूप कार्यक्रम में लोधी समाज मे हुए दो फाड़ का असर मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में स्पष्ट दिखा।
शिक्षा मंत्री सहित क्षेत्रीय विधायकगण भी रहे नदारद
कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा छपबाये गये आमन्त्रण पत्रों को लेकर बीते एक सप्ताह से सोशल मीडिया पर व्यक्त की जा रही आशंकाएँ कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर नहीं दिखे हालांकि कार्यक्रम में बाहरी जनपदों के सांसदों और विधायकों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पोते एवं प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री सन्दीप सिंह एवं काबीना मंत्री धर्मपाल सिंह की भी कमी खलती देखी गयी।
प्रतिबंधित पानी पाउच पीकर बुझायी प्यास
कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। भीषण गर्मी में पानी की समुचित व्यवस्था नही होने पर लोगो को प्रतिबंधित पानी के पाउच खरीद कर अपनी प्यास बुझानी पड़ी। इसके साथ ही लोग एक दूसरे से पानी मांगकर पीते देखे गये।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!

