TRENDING TAGS :
Fatehpur News: राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी राज कुशवाह की दादी की सदमे से मौत, पोते को बताया था बेकसूर
Fatehpur News: फतेहपुर इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सोनम रघुवंशी ने अपने जिस प्रेमी राज के साथ मिलकर पति राजा की हत्या करवाई, उसकी दादी की सदमे से मौत हो गई।
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सोनम रघुवंशी ने अपने जिस प्रेमी राज के साथ मिलकर पति राजा की हत्या करवाई, उसकी दादी की सदमे से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दादी को हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। राज का पैतृक गांव यूपी के फतेहपुर में है। उसकी दादी दुलारी उर्फ लल्ली यहीं रहती थीं। राज की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा था कि पोता बेकसूर है। उसको फंसाया गया है।
आपको बता दें कि राज कुशवाहा मूलरूप से फतेहपुर जिले के रामपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे राज कुशवाहा हत्याकांड मामले में गिरफ्तार किया है। 15 साल पहल राज का परिवार इंदौर में बस गया था। गांव में दादी और परिवार के अन्य लोग रहते हैं। राज कुशवाहा के पिता तीन भाई थे। दो भाई रामपुर सुकेति गांव में अभी भी रहते हैं। 15 साल पहले राज कुशवाहा के पिता स्थिति अच्छी नहीं थी।
वह इंदौर चले गए थे। वहां फल की दुकान लगाने लगे। परिवार की हालत सुधरने पर करीब 10 साल पहले परिवार को बुला लिया, जिसमें राज की मां, दो बहनें और राज कुशवाहा इंदौर चला गया। राजा परिवार के साथ रहने लगा।बड़ी बहन काजल दादी के साथ गांव में रहती थी। कोरोना काल में पिता परिवार के साथ गांव आ गए। कोरोना काल में राज के पिता की मौत हो गई। इसके बाद राज कुशवाहा परिवार के साथ फिर इंदौर चला गया। वहां राज कुशवाहा प्लाईवुड का काम करने लगा। सोनम के यहां पर राज प्लाईवुड का काम करता था। काम के दौरान उसकी सोनम से मुलाकात हुई।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge