TRENDING TAGS :
Fatehpur News: भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने रिश्वत लेते लेखपाल को किया गिरफ्तार
Fatehpur News: लेखपाल सीताराम को साक्षियों की मौजूदगी में रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी लेखपाल के खिलाफ कल्यानपुर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने रिश्वत लेते लेखपाल को किया गिरफ्तार (Photo- Newstrack)
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील में भ्रष्टाचार निवारण संगठन प्रयागराज की टीम ने एक लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लेखपाल सीताराम किसान से 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए।
घोरहा गांव के किसान चक्रदत्त तिवारी ने शिकायत की थी कि लेखपाल सीताराम ने हिस्सा फाट और नक्शा नजरी बनाने के लिए उनसे 5 हजार रुपए की मांग की है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने तहसील परिसर बिंदकी के कानूनगो कक्ष में ट्रैप लगाया।
लेखपाल रिश्वत लेते गिरफ्तार
लेखपाल सीताराम को साक्षियों की मौजूदगी में रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी लेखपाल के खिलाफ कल्यानपुर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में भ्रष्टाचार निवारण संगठन प्रयागराज इकाई की निरीक्षक अंजली यादव के नेतृत्व में टीम के सदस्य राकेश बहादुर सिंह, अर्जुन सिंह, शशिकांत शर्मा, सुभाष चंद्र द्विवेदी, दीपक शुक्ला, सुनील यादव, दिनेश प्रसाद और वेद प्रकाश मिश्रा शामिल थे। लेखपाल की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही बिंदकी तहसील के करीब आधा सैकडा लेखपाल थाने पहुंच गए और घण्टो थाना परिसर में मौजूद रहे।
बताते चलें कि लेखपालों के द्वारा सदर तहसील परिसर में अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन भी किया है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge