पापा ने मम्मी को घोंपा चाकू, फिर..., मासूम ने बयां की बाप की दरिंदगी, रिश्तों के कत्ल की डरावनी कहानी

Gonda Murder: शख्स ने अपने आठ साल के बेटे के सामने ही पत्नी की निर्दयता के साथ हत्या कर दी। आरोपी ने चाकू से वार कर पत्नी को मारा। इतने से ही उसका मन नहीं भरा। फिर उसने हथौड़े से शरीर पर कई वार किये। जिससे

Shishumanjali kharwar
Published on: 25 Oct 2025 5:22 PM IST (Updated on: 25 Oct 2025 5:23 PM IST)
Gonda Murder
X

Gonda Murder

Gonda Murder: उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी। यहां एक शख्स ने अपने आठ साल के बेटे के सामने ही पत्नी की निर्दयता के साथ हत्या कर दी। आरोपी ने चाकू से वार कर पत्नी को मारा। इतने से ही उसका मन नहीं भरा। फिर उसने हथौड़े से शरीर पर कई वार किये। जिससे विवाहिता की मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद हैवान पति फरार हो गया। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

जानें पूरा मामला

घटना गोंडा जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोल्हमपुर बाजार इलाके की है। यहां ग्रामीण बैंक के निकट एक मकान में खून से लथपथ हालत में विवाहिता का शव मिला। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। वहीं विवाहिता के आठ साल के बेटे ने रोते हुए कहा कि पापा ने चाकू से मम्मी को मारा, फिर हथौड़े से भी मारा। मासूम की दर्द भरी आवाज को सुन वहां मौजूद सभी की आंखे भर आयी।

बताया जा रहा है कि हत्यारोपी पति गुनीराम ने आरती के साथ बीते आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों का आठ साल का एक बेटा कान्हा है। गुनीराम फल का ठेला लगाता था। एक साल से दंपती के बीच विवाद चल रहा था। आए दिन दोनों के बीच झगड़े होते थे। पत्नी की हत्या करने के बाद पति मौके से फरार हो गया है। बीते दिन गुनीराम कान्हा को लेकर विवाहिता के मायके पहुंचा और बच्चे को वहां छोड़ भाग निकला। इसके बाद कान्हा ने अपने मामा को बताया कि पापा ने मम्मी को चाकू से मार दिया है। यह सुन सभी घरवालों के होश उड़ गये।

तुरंत सभी विवाहिता के घर पहुंचे तो वहां कमरे में खून से लथपथ आरती की लाश देख घरवालों की चीख निकल पड़ी। विवाहिता के शरीर और सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गयी है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी हुई है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!