Gonda News: कजरी तीज पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भाजपा विधायक ने पत्नी संग किया जलाभिषेक

Gonda News: विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने पत्नी संग पौराणिक दुखहरनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया।

Radheshyam Mishra
Published on: 26 Aug 2025 10:12 PM IST
Gonda News: कजरी तीज पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भाजपा विधायक ने पत्नी संग किया जलाभिषेक
X

भाजपा विधायक ने 30 किमी पैदल चलकर पत्नी संग किया जलाभिषेक  (photo; social media )

Gonda News: मंगलवार को कजरी तीज महापर्व पर पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे व गोंडा सदर भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने अपनी पत्नी संग शहर के पौराणिक दुखहरनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और अपने माता-पिता की दीर्घायु का आशीर्वाद मांगा। बता दें कि कजरी तीज पर जहां दूर-दराज क्षेत्रों से श्रद्धालु जिले के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं, वहीं उन्होंने जलाभिषेक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस प्रकार का दृश्य कुंभ में होता है, वही दृश्य आज कजरी तीज पर गोंडा की सड़कों पर दिखाई दे रहा है। सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतरीन है। उन्होंने क्राउड मैनेजमेंट को लेकर डीएम व एसपी की सराहना की।

विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने करनैलगंज के सरयू घाट से जल भरकर लगभग छह घंटे की 30 किमी पैदल यात्रा की और रात 12 बजे के बाद अपनी पत्नी डॉ. राजश्री सिंह के साथ पौराणिक दुखहरनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना से जलाभिषेक किया है।

कजरी तीज मंगलवार को पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया

वहीं, देवीपाटन मंडल का सबसे बड़ा महापर्व मेला कजरी तीज मंगलवार को पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शिवभक्त कांवरिए सरयू नदी से पवित्र जल भरकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। सोमवार को जल भरने के लिए जा रहे कांवरियों के सैलाब से पूरा गोंडा भगवामय हो गया। हर तरफ "हर हर महादेव", "बम बम भोले" के जयघोष गूंजते रहे।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन देर रात तक सक्रिय रहा। डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी विनीत जायसवाल ने खुद सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली। मंदिरों के बाहर व परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। श्रद्धालुओं के आने-जाने वाले रास्तों और मंदिर परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से की जा रही है।


14 लाख से अधिक शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया

माना जा रहा है कि मंगलवार को जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में लगभग 14 लाख से अधिक शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। सोमवार को ही जलाभिषेक के लिए सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शिवभक्त "बोल बम", "बाबा नगरिया दूर है, जाना बहुत जरूर है", "जो बाबा को भूलेगा, वह रास्ते में झूलेगा" जैसे गगनभेदी जयघोषों के साथ आगे बढ़ते रहे।

करनैलगंज स्थित सरयू घाट पर स्नान व पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। पवित्र सरयू से जल भरने के बाद कांवरिए अपनी श्रद्धा अनुसार नंगे पांव 50 किलोमीटर दूर खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर व 32 किलोमीटर दूर मुख्यालय स्थित दुखहरणनाथ मंदिर की ओर रवाना होते रहे।

सोमवार को पूरे दिन घाट पर जल भरने वाले कांवरियों के गगनभेदी जयघोष की गूंज दूर-दूर तक सुनाई देती रही। इस बार जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं में महिलाओं की भागीदारी भी अच्छी-खासी दिखी, वहीं युवा वर्ग और बच्चों का भी उत्साह कम नहीं था।


ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सजग रहने के निर्देश

एसपी विनीत जायसवाल ने कांवरियों के आने-जाने वाले रास्तों का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सजग रहने के निर्देश दिए। घाट पर बैरिकेडिंग, बैरियर, सीढ़ी, रैंप, प्रकाश व्यवस्था, नाव, मोटरबोट, ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे की मदद से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।

इसके साथ ही पीएसी, जल पुलिस, एसडीआरएफ सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय व बाहरी पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए गोंडा-लखनऊ मार्ग का डायवर्जन सोमवार की रात से लागू कर दिया गया। सरयू पुल के पहले बैरियर लगाकर छोटे-बड़े किसी भी वाहन को आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है। सड़कों पर केवल एंबुलेंस व अधिकारियों के वाहन ही दिखाई दे रहे हैं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!