Gorakhpur News : सीएम योगी की मौजूदगी में गोरखपुर मंडल में बनेगा रिकॉर्ड: 9 जुलाई को एक ही दिन 1.68 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य

Gorakhpur News: सीएम ने राज्य में एक ही दिन में 37 करोड़ पौधरोपण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है।

Purnima Srivastava
Published on: 8 July 2025 11:06 PM IST
Record to be set in Gorakhpur Mandal in presence of CM Yogi
X

सीएम योगी की मौजूदगी में गोरखपुर मंडल में बनेगा रिकॉर्ड (Photo- Newstrack)

Gorakhpur News: गोरखपुर, 8 जुलाई 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 9 जुलाई को पूरे उत्तर प्रदेश में पौधरोपण का नया कीर्तिमान बनाने की तैयारी युद्धस्तर पर जारी है। सीएम ने राज्य में एक ही दिन में 37 करोड़ पौधरोपण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अयोध्या और आजमगढ़ में पौधरोपण कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री 9 जुलाई की शाम गोरखपुर आकर यहां भी पौधरोपण करेंगे, जिससे इस अभियान को और गति मिलेगी।

गोरखपुर मंडल का महत्वपूर्ण योगदान

इस विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड बनाने में गोरखपुर मंडल का भरपूर योगदान होगा। गोरखपुर मंडल के चार जिलों—गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर—को मिलाकर 1 करोड़ 68 लाख से अधिक पौधे लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। इस बड़ी जिम्मेदारी को वन विभाग की देखरेख में दो दर्जन से अधिक विभाग जनभागीदारी से पूरा करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौधरोपण महाअभियान 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप 'एक पेड़ मां के नाम' थीम को समर्पित किया है। इस थीम के साथ पौधरोपण के लक्ष्य को निर्धारित करते हुए वह खुद कई बार बैठकें कर तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं। उनके दिशानिर्देश पर न केवल अलग-अलग विभागों को लक्षित जिम्मेदारी दी गई है, बल्कि इसमें व्यापक जनसहभागिता के लिए भी पहल की जा रही है। गोरखपुर मंडल में वन विभाग के साथ उन सभी विभागों ने भी अपने-अपने आवंटित पौधरोपण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तैयारी पूर्ण कर ली है।

गोरखपुर मंडल में पौधरोपण का विभागवार लक्ष्य:

गोरखपुर मंडल में विभिन्न विभागों को आवंटित पौधरोपण का लक्ष्य इस प्रकार है:

वन व वन्य जीव: 5,172,100

ग्राम्य विकास: 6,274,000

कृषि: 1,998,800

उद्यान: 774,000

पर्यावरण: 599,000

राजस्व: 525,000

पंचायती राज: 637,000

नगर विकास: 160,900

उच्च शिक्षा: 75,500

बेसिक शिक्षा: 74,800

माध्यमिक शिक्षा: 59,800

लोक निर्माण: 46,500

उद्योग: 42,800

रेलवे: 38,000

सहकारिता: 34,900

गृह: 33,400

स्वास्थ्य: 33,000

औद्योगिक विकास: 32,700

प्राविधिक शिक्षा: 26,200

सिंचाई: 25,800

ग्रामीण जलापूर्ति: 25,800

पशुपालन: 23,000

ऊर्जा: 17,800

रक्षा: 17,000

श्रम: 14,900

परिवहन: 11,300

रेशम: 84,000

आवास विकास: 24,000

कुल योग: 16,882,000

यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा, जिसमें सरकार और जनता की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!