TRENDING TAGS :
Gorakhpur News: सीएम योगी की मौजूदगी में बनेगा रिकॉर्ड: 9 जुलाई, 1.68 करोड़ पौधे
Gorakhpur News: गोरखपुर मंडल के चार जिलों—गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर—को मिलाकर 1 करोड़ 68 लाख से अधिक पौधे लगाने की जिम्मेदारी दी गई है।
Newstrack Yogi Adityanath
Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 9 जुलाई को पूरे उत्तर प्रदेश में पौधरोपण का नया कीर्तिमान बनाने की तैयारी युद्धस्तर पर जारी है। सीएम ने राज्य में एक ही दिन में 37 करोड़ पौधरोपण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अयोध्या और आजमगढ़ में पौधरोपण कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री 9 जुलाई की शाम गोरखपुर आकर यहां भी पौधरोपण करेंगे, जिससे इस अभियान को और गति मिलेगी।
गोरखपुर मंडल का महत्वपूर्ण योगदान
इस विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड बनाने में गोरखपुर मंडल का भरपूर योगदान होगा। गोरखपुर मंडल के चार जिलों—गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर—को मिलाकर 1 करोड़ 68 लाख से अधिक पौधे लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। इस बड़ी जिम्मेदारी को वन विभाग की देखरेख में दो दर्जन से अधिक विभाग जनभागीदारी से पूरा करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौधरोपण महाअभियान 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप 'एक पेड़ मां के नाम' थीम को समर्पित किया है। इस थीम के साथ पौधरोपण के लक्ष्य को निर्धारित करते हुए वह खुद कई बार बैठकें कर तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं। उनके दिशानिर्देश पर न केवल अलग-अलग विभागों को लक्षित जिम्मेदारी दी गई है, बल्कि इसमें व्यापक जनसहभागिता के लिए भी पहल की जा रही है। गोरखपुर मंडल में वन विभाग के साथ उन सभी विभागों ने भी अपने-अपने आवंटित पौधरोपण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तैयारी पूर्ण कर ली है।
गोरखपुर मंडल में पौधरोपण का विभागवार लक्ष्य:
गोरखपुर मंडल में विभिन्न विभागों को आवंटित पौधरोपण का लक्ष्य इस प्रकार है:
वन व वन्य जीव: 5,172,100
ग्राम्य विकास: 6,274,000
कृषि: 1,998,800
उद्यान: 774,000
पर्यावरण: 599,000
राजस्व: 525,000
पंचायती राज: 637,000
नगर विकास: 160,900
उच्च शिक्षा: 75,500
बेसिक शिक्षा: 74,800
माध्यमिक शिक्षा: 59,800
लोक निर्माण: 46,500
उद्योग: 42,800
रेलवे: 38,000
सहकारिता: 34,900
गृह: 33,400
स्वास्थ्य: 33,000
औद्योगिक विकास: 32,700
प्राविधिक शिक्षा: 26,200
सिंचाई: 25,800
ग्रामीण जलापूर्ति: 25,800
पशुपालन: 23,000
ऊर्जा: 17,800
रक्षा: 17,000
श्रम: 14,900
परिवहन: 11,300
रेशम: 84,000
आवास विकास: 24,000
कुल योग: 16,882,000
यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा, जिसमें सरकार और जनता की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!