TRENDING TAGS :
Hamirpur News: 55 वर्षीय महिला की हत्या से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Hamirpur News: हमीरपुर के बौखर गांव में 55 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या, पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी, आरोपी जल्द पकड़े जाने का आश्वासन।
55 वर्षीय महिला की हत्या से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस (Photo- Newstrack)
Hamirpur News: सरीला (हमीरपुर)। जरिया थाना क्षेत्र के बौखर गांव में 55 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। गांव के शौचालय में केयर टेकर के रूप में कार्यरत थीं। घर में अकेली थीं। पति चित्रकूट कामता नाथ दर्शन करने गए थे। तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर मार डाला और घर का दरवाजा बंद करके भाग गए।
सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। सीओ व थाना पुलिस ने पहुँच कर घटना की जानकारी कर जांच में जुट गई है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
क्षेत्र के बौखर गांव निवासी शिलारानी उर्फ ललिता (55) पत्नी नंदराम गांव के ही शौचालय में केयर टेकर के रुप में कार्यरत थी। ललिता का पति नन्दराम शनिवार की शाम अमावस्या पर चित्रकूट कामता नाथ दर्शन करने चला गया था और वह घर में अकेली थी। बच्चे बाहर रहते हैं। तभी रात में कुछ बदमाश उसके घर में घुसे और उसके हाथ बांधकर निर्मम हत्या कर दी और दरवाजा बंद कर भाग गये। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर महिला के घर के सामने ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।
पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में दी ये जानकारी
घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता, सीओ राजकुमार पाण्डेय व थानाध्यक्ष जरिया मयंक चन्देल सहित पुलिस ने घटना की जानकारी कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतका का देवर बालचरन ने बताया कि मृतका भाभी का एक बेटा दीपेंश है। जो प्रयागराज में तैयारी कर रहा है। पाँच बेटियां हैं। जिसमें सरिता, श्रीकांति व रूबी की शादी हो चुकी है। चौथी बेटी पूजा रेलवे में है और सबसे छोटी बेटी दीपशिखा पुलिस की ट्रेनिंग कर रही है।
इस घटना से गांव व क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थानाध्यक्ष जरिया मयंक चन्देल ने बताया कि महिला के हाथ बंधे हुए थे। हत्यारे घर के पीछे से घुसे होंगें। हत्या की गई है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाँच पड़ताल की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक डा.दीक्षा शर्मा ने मौके पर पहुँच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया है। बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। घटना के सफल अनावरण हेतु टीम गठित कर दी गई है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!