Hapur News: मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव, मजदूरों में मची अफरा-तफरी, एक महिला बेहोश

Hapur News: हापुड़ मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से हड़कंप, महिला बेहोश, पुलिस और राहत टीम ने संभाला हालात

Avnish Pal
Published on: 23 Oct 2025 9:16 PM IST
Hapur News: मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव, मजदूरों में मची अफरा-तफरी, एक महिला बेहोश
X

मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव, मजदूरों में मची अफरा-तफरी  (photo: social media )

Hapur News: सदर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड पर स्थित रेबन फूड मीट फैक्ट्री में बृहस्पतिवार शाम अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने से फैक्ट्री और आसपास का माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव टीम मौके पर पहुंची और फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना का विवरण

घटना के समय फैक्ट्री में बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। जो की पेकिंग का कार्य कर रहें थें। अचानक गैस रिसाव के कारण अफरा-तफरी मच गई।जिसमें पेकिंग कर रही महिला बेहोश हो गई। फैक्ट्री के अधिकारी तुरंत हरकत में आए और मजदूरों को सुरक्षित स्थानों पर ले गए। फैक्ट्री की तकनीकी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रिसाव को रोकने में सफलता पाई।एसएचओ सदर, देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि"सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और राहत बचाव टीम मौके पर भेजी गई। फैक्ट्री की तकनीकी टीम ने रिसाव को रोका। किसी को कोई चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया।"

क्या है अमोनिया गैस?

अमोनिया गैस बेहद खतरनाक होती है। यह सांस लेने पर गंभीर समस्या पैदा कर सकती है। अगर इसे समय रहते नियंत्रित न किया जाए तो यह जानलेवा हो सकती है। इसलिए फैक्ट्री टीम और राहत बचाव कर्मचारियों की तत्परता ने बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।

पुलिस और प्रशासन की सतर्कता

पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन को आगाह किया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सभी सुरक्षा उपाय समय पर लागू किए जाएँ। प्रशासन ने फैक्ट्री और आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!