Hardoi News: महिला की बहादुरी से हिस्ट्रीशीटर की दबंगई खत्म, घर से दो प्रेमी जोड़े बरामद

Hardoi News: हरदोई में महिला ने छेड़खानी करने वाले हिस्ट्रीशीटर विवेक गुप्ता को रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस ने घर से दो प्रेमी जोड़े बरामद कर किया भंडाफोड़, आरोपी पर केस दर्ज।

Pulkit Sharma
Published on: 4 Nov 2025 9:54 PM IST
Hardoi News: महिला की बहादुरी से हिस्ट्रीशीटर की दबंगई खत्म, घर से दो प्रेमी जोड़े बरामद
X

Hardoi News

Hardoi News: शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवेगंज इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने अपनी सूझबूझ और साहस से इलाके के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर की दबंगई पर रोक लगा दी। पुलिस के मिशन शक्ति अभियान का असर इस घटना में साफ दिखाई दिया, जब महिला ने छेड़खानी करने वाले आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाया और उसके घर में चल रही गंदे धंधे का भी भंडाफोड़ कर दिया।मिली जानकारी के मुताबिक, लकड़ी मंडी निवासी विवेक गुप्ता उर्फ विक्की इलाके का जाना-माना हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर पहले से ही हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

बताया जा रहा है कि विवेक ने अपने घर को प्रेमी जोड़ों के मिलने-जुलने की जगह बना रखा था, जहां आए दिन संदिग्ध गतिविधियां चलती थीं। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की थी, मगर पुलिस को इसकी भनक नहीं लग पाई थी।मंगलवार दोपहर एक 31 वर्षीय महिला बाजार जा रही थी, तभी विवेक गुप्ता ने रास्ते में उसे अश्लील टिप्पणियां कर दीं। विरोध करने पर आरोपी भड़क गया और धमकाते हुए घर की ओर भागा। महिला भी पीछे-पीछे वहां पहुंची और जैसे ही वह अंदर गया, उसने दरवाजे को बाहर से बंद कर पुलिस व अपने पति को सूचना दी।

स्थानीय लोगो का आरोप लंबे समय से अपने घर में अवैध गतिविधियां चला रहा था आरोपी

कुछ देर बाद विवेक छत के रास्ते भाग निकला और महिला व उसके पति पर हमला करने लगा, तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई। जब दरवाजा खोला गया तो पुलिस और मोहल्ले वालों के होश उड़ गए — अंदर दो प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक अवस्था में मिले। इसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।स्थानीय लोगों का कहना है कि विवेक गुप्ता लंबे समय से अपने घर में अवैध गतिविधियां चला रहा था और मोहल्ले के लोग उसके आतंक से परेशान थे। महिला की बहादुरी के चलते अब यह राज उजागर हो गया।सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि आरोपी विवेक गुप्ता के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और इस तरह की घटनाओं पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!