TRENDING TAGS :
Hardoi News: वार्ड 23 की जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त नालियां बयां कर रही नगर पालिका के विकास की हकीकत, कैसे बनेगा समार्ट सिटी
Hardoi News: शहर का वार्ड संख्या 23 लगभग 10 वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। वार्ड में जर्जर हो चुकी सड़क और नालियां नगर पालिका की कार्यशैली को अच्छे से प्रदर्शित कर रही हैं।
Hardoi News
Hardoi News: जनपद को एक और जहां स्मार्ट सिटी बनाने की बात कही जा रही है वहीं नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश वार्ड जिम्मेदारों की अनदेखी और लापरवाही बया कर रही है। शहर के रेलवे गंज के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या 23 नगर विकास बैंक के पीछे बीते कई वर्षों से बदहाली के आंसू बहा रहा है। वार्ड में सड़क से लेकर नाली तक जर्जर हो चुकी हैं लेकिन इसको सुधारने के लिए सभासद से लेकर नगर पालिका अध्यक्ष तक ध्यान नहीं दे रहे हैं।
जहां एक ओर स्मार्ट सिटी की बात हो रही है वहीं कई वर्षों से शहर की प्रमुख सड़कों पर हो रहे जल भराव तक की समस्या नगर पालिका के अधिकारी और अध्यक्ष सही नहीं कर पाए हैं। जरा सी बारिश में शहर के वार्ड से लेकर प्रमुख मार्ग तक जल मग्न हो जाते हैं लोगों के घरों में बरसात का गंदा पानी प्रवेश करने लगता है। बारिश में सबसे ज्यादा समस्या छात्र छात्राओं व दुकानदारों को उठानी पड़ती है। चुनाव में नगर पालिका अध्यक्ष पद पर दावेदार केवल विकास के बड़े-बड़े दावे करते हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद 5 साल तक नजर नहीं आते हैं। ऐसे में क्षेत्र की जनता कहीं ना कहीं अपने आप को जनप्रतिनिधियों द्वारा ठगा महसूस करते हैं।
दस साल से बदहाल वार्ड,नहीं हुआ कोई विकास
शहर का वार्ड संख्या 23 लगभग 10 वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। वार्ड में जर्जर हो चुकी सड़क और नालियां नगर पालिका की कार्यशैली को अच्छे से प्रदर्शित कर रही हैं। वार्ड में 10 वर्षों से ना ही सड़कों का निर्माण हुआ है और ना ही वार्ड की नालियों को दुरुस्त किया गया है। टूटी नालियों और ऊँची पुलिया होने से नाली के पानी का निकास न होने से बारिश में नालियो का पानी लोगों के घरों में प्रवेश करने लगता है। बारिश में नाली का पानी सड़कों पर भर जाता है। ऐसे में छात्र छात्राओं वृद्धों और दैनिक कार्य के लिए निकलने वाले लोगों को काफी असुविधा उठानी पड़ती है।
कई बार नगर पालिका अध्यक्ष से वार्ड की जल निकासी की समस्या को बताया गया लेकिन अब तक कोई भी ध्यान इस बाबत नहीं दिया गया है। चुनाव के समय भी नगर पालिका के अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा को मोहल्ले वासियों ने खराब सड़क और नाली के जर्जर होने और नाली के पानी का निकास न होने की शिकायत की थी जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर दावेदारी कर रहे सुखसागर मिश्रा ने आश्वस्त किया था कि इस वर्ष सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा लेकिन अध्यक्ष बनने के कई वर्ष जीतने के बाद अब तक वार्ड पर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया है।यह हाल तब है जब नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा के घर से कुछ भी दूरी पर यह वार्ड है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!