Jhansi News: सपा के पूर्व विधायक फंसे: आय से अधिक संपत्ति मामले में अभिताभ ठाकुर ने की कार्रवाई की मांग

Jhansi News: पूर्व आईएएस अभिताभ ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र में कहा है कि वर्ष 2021 में पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की खुली जांच शुरु की गई थी। जांच में कुल आय रुपए 14.3 करोड़ और संपत्ति 37.3 करोड़ पाई गई।

Gaurav kushwaha
Published on: 30 May 2025 9:55 PM IST
Jhansi News: सपा के पूर्व विधायक फंसे: आय से अधिक संपत्ति मामले में अभिताभ ठाकुर ने की कार्रवाई की मांग
X

राष्ट्रीय अध्यक्ष व रिटायर्ड पूर्व आईएएस अभिताभ ठाकुर   (photo; social media ) 

Jhansi News: एक बार फिर से सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव फंसने जा रहे हैं। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व रिटायर्ड पूर्व आईएएस अभिताभ ठाकुर ने सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

पूर्व आईएएस अभिताभ ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र में कहा है कि वर्ष 2021 में पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की खुली जांच शुरु की गई थी। जांच में उनकी कुल आय रुपए 14.3 करोड़ और संपत्ति 37.3 करोड़ पाई गई। इस प्रकार 23 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है।

पत्र में कहा है कि इस मामले में 30 जुलाई 2022 को थाना झांसी सेक्टर, विजिलेंस में एफआईआर संख्या दर्ज की गई थी। परंतु, बीते तीन सालों में विजिलेंस विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। पत्र में कहा है कि इस मामले की जांच कर रहे कानपुर सेक्टर के अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं और उन पर आरोपित पक्ष के प्रति अनुचित उदारता बरतने के आरोप लग रहे हैं।

मुख्यमंत्री से इस गंभीर प्रकरण का व्यक्तिगत संज्ञान लेने की अपील

अभिताभ ठाकुर ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री से इस गंभीर प्रकरण का व्यक्तिगत संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि मामले की त्वरित और निष्पक्ष विवेचना करवाई जाए ताकि आम जनता का शासन और कानून व्यवस्था पर भरोसा बना रहे। ठाकुर ने कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति सिर्फ नारे तक सीमित न रहें, बल्कि जमीनी स्तर पर भी उसका सख्ती से पालन हो। एेसे मामलों में अगर वर्षों तक जांच लटकी रहे और दोषियों को संरक्षण मिले, तो जनता का व्यवस्था पर से विश्वास उठ जाएगा। उन्होंने इस पत्र की प्रतिलिपि मुख्य सचिव व यूपी विजिलेंस डायरेक्टर को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!