Jhansi News: झांसी में 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात

Jhansi News: पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा भरवाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया गया है।

Gaurav kushwaha
Published on: 30 May 2025 4:28 PM IST
17-year-old girl commits suicide by hanging herself in Jhansi
X

झांसी में 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या (Photo- Social Media)

Jhansi News: झांसी। तहसील गरौठा थाना ककरवई क्षेत्र के ग्राम धमनोडं में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी वर्षा पुत्री दशरथ अहिरवार ने अज्ञात कारणों के चलते अपने कच्चे मकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्षा ने रात के समय घर के अंदर म्यारी (लकड़ी की बल्ली) से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। जब शुक्रवार सुबह परिवार के सदस्य जागे तो उन्होंने वर्षा को फंदे पर लटका देखा। यह दृश्य देखकर घरवालों के होश उड़ गए और पूरे गांव में घटना की चर्चा फैल गई।

मामले की पुलिस कर राही जांच

सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक हरनाम सिंह व अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा भरवाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। अभी तक आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, वर्षा एक सरल स्वभाव की लड़की थी और उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह सभी के लिए रहस्य बना हुआ है। परिजन भी उसकी आत्महत्या के कारणों से अनभिज्ञ हैं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!