×

Jhansi News: मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक, यात्री सुविधाओं पर मंथन; जलभराव और चेन पुलिंग पर चिंता

Jhansi News: दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि झांसी मंडल उत्तर मध्य रेलवे का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो देश के उत्तर को दक्षिण तथा पूर्व को पश्चिम से जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है।

Gaurav kushwaha
Published on: 4 July 2025 8:42 PM IST
Jhansi News: मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक, यात्री सुविधाओं पर मंथन; जलभराव और चेन पुलिंग पर चिंता
X

मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक, यात्री सुविधाओं पर मंथन   (photo: social media )

Jhansi News: मंडल कार्यालय, झांसी में आज मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (DRUCC) की महत्वपूर्ण बैठक मंडल रेल प्रबंधक (DRM) दीपक कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में यात्री सुविधाओं के विकास, मंडल की उपलब्धियों और आगामी चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि झांसी मंडल उत्तर मध्य रेलवे का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो देश के उत्तर को दक्षिण तथा पूर्व को पश्चिम से जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि मंडल ने आय अर्जन, नए व्यापार सृजन, स्टेशन पुनर्विकास एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यहाँ से प्रतिदिन लाखों यात्रियों का आवागमन होता है, ऐसे में यात्री सुविधाओं का निरंतर विकास करना मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि ट्रेनों में अनावश्यक रूप से चेन पुलिंग (चेन खींचने) की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने हेतु 138 यात्रियों को पकड़ा गया तथा उनसे कुल रुपए 25,360 का जुर्माना वसूल किया गया। उक्त यात्रियों पर नियमानुसार उचित दंडात्मक कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मंडल की उपलब्धियों एवं यात्री सुविधाओं का विस्तार, समीति के समक्ष प्रस्तुत किया और सदस्यों से सुझाव प्रस्तुत करने का आग्रह किया I

बैठक में प्रदीप तिवारी, हिर्देश तिवारी, प्रदीप अग्रवाल, विवेक सिंह तोमर, पुष्पेन्द्र कुमार, उदय सोनी, अमित सिंह, अभिषेकं सोनकिया, राजीव अग्रवाल, नीलकमल माहेश्वरी, आदयंत अग्रवाल, वसंत अग्रवाल, देवीदीन कुशवाहा, राम करन सिंह तोमर, नंद किशोर, मो. अमीन खान, मो.सगीर खान, रवीन्द्र कुमार रावत एवं राजेश कुमार ठाकुरानी उपस्थित रहे I सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा यात्री सुविधाओं में विकास सम्बंधित परामर्श मंडल प्रशासन के समक्ष रखे I सभी के सुझावों पर मंथन उपरान्त, वोटिंग के माध्यम से पुष्पेन्द्र कुमार को ZRUCC सदस्य चुना गया |

बैठक के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक(परिचालन) नन्दीश शुक्ल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्र, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक जे. संजय कुमार, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक(फ्रेट) नीरज भटनागर, वरिष्ठ मण्डल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियन्ता (समन्वय) नरेन्द्र सिंह , वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजिनीयर(सामान्य) अशोक प्रिय गौतम, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता राहुल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (O&F) गौरव कुमार, वरिष्ठ संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन आदि उपस्थित रहे ।

जलभराव से होती हैं दुर्घटनाएं

डीआरयूसीसी सदस्य राजेश कुमार ठाकुरानी ने बताया है कि पुराने वेतन कार्यालय से पार्सल विभाग, क्रू-लॉबी तक काफी जलभराव रहता है जिससे प्लेटफार्म नंबर छह एवं अन्य प्लेटफार्म पर यात्रियों को जाने में काफी असुविधा होती है एवं जलभराव की वजह से दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है, इसका अविलंब समाधान किया जाए। इसके अलावा मालगोदाम को मुस्तरा या अन्य किसी स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story