Jhansi News: झांसी रेल मंडल की बड़ी उपलब्धि: पाँच लेवल क्रॉसिंग बंद, तीन नए अंडरब्रिज तैयार

Jhansi News: अक्टूबर 2025 में झांसी रेल मंडल ने 5 लेवल क्रॉसिंग बंद कीं और 3 नए अंडरब्रिज बनाकर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा बढ़ाई। दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं में भी सुधार हुआ।

Gaurav kushwaha
Published on: 2 Nov 2025 7:28 PM IST
Jhansi News: झांसी रेल मंडल की बड़ी उपलब्धि: पाँच लेवल क्रॉसिंग बंद, तीन नए अंडरब्रिज तैयार
X

Jhansi News

Jhansi News: मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में झांसी रेल मंडल के विभिन्न विभागों द्वारा अक्टूबर 2025 माह के दौरान अनेक महत्वपूर्ण एवं यात्री हित के कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए गए हैं। इन कार्यों से रेल यातायात की सुरक्षा, सुविधा एवं दक्षता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।झांसी–मानिकपुर सेक्शन में 386 और 396, खैरार–भीमसेन सेक्शन में S-41 और S-43, तथा ग्वालियर–श्योपुरकलां सेक्शन में 14 नंबर गेट सहित कुल पाँच लेवल क्रॉसिंग गेट बंद किए गए हैं। अब इन स्थानों पर रेल अंडरब्रिज के माध्यम से आवागमन और भी सुरक्षित, सुविधाजनक तथा बाधा रहित हो गया है। इससे यात्रियों का समय बचेगा और दुर्घटनाओं की संभावना में भी भारी कमी आएगी।

इसी क्रम में S-2, 445 और Km 1266/0-1 पर तीन नए रेल अंडरब्रिजों का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। इनसे रेल यातायात सुचारू रहेगा और स्थानीय नागरिकों को निर्बाध आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। वहीं महोबा, रोरा और उदयपुरा स्टेशनों पर पैसेंजर रनिंग लूपलाइन के उन्नयन से ट्रेनों के संचालन में सुधार हुआ है और प्लेटफार्मों पर भीड़ प्रबंधन अधिक सुव्यवस्थित हुआ है, जिससे ट्रेनों की समयपालनता में वृद्धि हुई है।

यात्रियों की सुविधाओं के साथ-साथ रेलवे ने सामाजिक उत्तरदायित्व का भी निर्वहन किया है। दिव्यांगजनों की विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सोनागिर, गोहद रोड, बांदा और सिंहपुर डुमरा स्टेशनों पर आवश्यक दिव्यांग-अनुकूल सुविधाएं विकसित की गई हैं, ताकि वे भी सहजता से रेल सेवाओं का लाभ उठा सकें। इन सभी कार्यों से झांसी मंडल में सुरक्षा, सुविधा और यात्री संतुष्टि के स्तर में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!