TRENDING TAGS :
Kannauj News: कन्नौज में जूही सिंह का जोरदार प्रदर्शन, खाद संकट और आलू दाम पर सरकार को घेरा
Kannauj News: सपा महिला सभा अध्यक्ष जूही सिंह ने कन्नौज में सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग मार्च निकाला, आलू किसानों को सही भाव और खाद उपलब्धता की मांग उठाई।
कन्नौज में जूही सिंह का जोरदार प्रदर्शन, खाद संकट और आलू दाम पर सरकार को घेरा (Photo- Newstrack)
Kannauj News: कन्नौज : सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन किया, इस दौरान जूही सिंह ने खाद की किल्लत और आलू के कम दाम को लेकर सरकार को घेरा।
सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने आलू के दाम और हो रही खाद की किल्लत को लेकर पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला।
सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने पैदल मार्च निकाला
बताते चले की सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह आज कन्नौज पहुंची और उन्होंने पार्टी कार्यालय में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला जिसमें सपा के नेताओं के साथ सपा कार्यकर्ता और महिलाओ का हुजूम दिखाई दिया । इस बीच बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
किसानों का बुरा हाल है- जूही सिंह
जूही सिंह ने बताया कि प्रदेश में किसानों को खाद के लिए बड़ी दिक्कत हो रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के संसदीय क्षेत्र में भी आलू किसानों का बुरा हाल है उनको आलू का भाव सही नहीं मिल रहा है तो वही खाद की भी दिक्कत हो रही है इसीलिए शांतिपूर्ण तरीके से यह धरना प्रदर्शन किया गया अगर हमारी मांगे नहीं सुनी गई तो सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!