TRENDING TAGS :
Kushinagar News: भ्रष्टाचार का भंडाफोड़, ₹10,000 की रिश्वत लेते लेखपाल रंगेहाथ गिरफ्तार
Kushinagar News: गोरखपुर एंटी करप्शन ट्रैप टीम ने लोकसेवक साक्षी विनय कुमार सिंह की मौजूदगी में कुशीनगर जनपद के लेखपाल विनोद कुमार सिंह को रिश्वत लेते हुए पकड़ा।
भ्रष्टाचार का भंडाफोड़, ₹10,000 की रिश्वत लेते लेखपाल रंगेहाथ गिरफ्तार (photo: social media )
Kushinagar News: राजस्व विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) गोरखपुर की ट्रैप टीम ने बुधवार को एक लेखपाल को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर एंटी करप्शन ट्रैप टीम ने लोकसेवक साक्षी विनय कुमार सिंह की मौजूदगी में कुशीनगर जनपद के लेखपाल विनोद कुमार सिंह को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। आरोपी लेखपाल मटिहनियां खुर्द, पोस्ट पकड़ी बुजुर्ग, तहसील पडरौना का निवासी है और वर्तमान में तहसील पडरौना में तैनात है।
शिकायतकर्ता आकाश कुमार पुत्र हरेन्द्र कुमार, निवासी मुढ़ा बिन्दवलिया मलहीपट्टी, थाना नेबुआ नौरंगिया ने आरोप लगाया था कि लेखपाल विनोद कुमार सिंह ने भूमि से संबंधित आख्या (रिपोर्ट) लगाने के एवज में उनसे ₹10,000 की रिश्वत की मांग की थी।
ट्रैप टीम ने एक विस्तृत योजना बनाई
इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ट्रैप टीम ने एक विस्तृत योजना बनाई और बुधवार को पकड़िया बाजार स्थित साधना स्वीट्स एवं जलपान गृह में लेखपाल को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद, आरोपी लेखपाल को थाना नेबुआ नौरंगिया ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 तथा संशोधित अधिनियम 2018 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की गहन विवेचना में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी लेखपाल कुर्मी पट्टी में भी पहले तैनात था और वहां भी बिना 'पूजा' (रिश्वत) के काम नहीं करता था। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!