Lakhimpur Kheri: लखीमपुर में नोडल ने आकांक्षा स्टोर और कैफे का निरीक्षण कर महिलाओं से संवाद किया

Lakhimpur Kheri: नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस और विशेषज्ञ टीम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया और आकांक्षा स्टोर व कैफे का निरीक्षण किया।

Sharad Awasthi
Published on: 8 Sept 2025 8:23 PM IST
Lakhimpur Kheri: लखीमपुर में नोडल ने आकांक्षा स्टोर और कैफे का निरीक्षण कर महिलाओं से संवाद किया
X

लखीमपुर खीरी में नोडल ने आकांक्षा स्टोर और कैफे का निरीक्षण कर महिलाओं से संवाद किया  (photo: social media )

Lakhimpur Kheri News: जिले की नोडल अधिकारी गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस ने शासन से नामित विशेषज्ञ सेवानिवृत्त आईएएस कुमदलता श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त आईएफएस अजय कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक यूपीसी कॉरपोरेशन डॉ. रामशब्द जैसवारा, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी और डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार संग राजापुर में संचालित आकांक्षा स्टोर और आकांक्षा कैफे का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। अफसरों ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का अवलोकन किया और जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना की। उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि जिले के स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को अब “लखीरा” ब्रांड के नाम से पहचान मिल रही है।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद

नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस और विशेषज्ञ टीम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान शताब्दी संकल्प @2047 अभियान की आवश्यकता और प्रासंगिकता पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि समृद्ध उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। अधिकारियों ने अपील करते हुए कहा कि अगले एक माह के भीतर क्यूआर कोड स्कैन कर अपने सुझाव अवश्य भेजें। यह प्रक्रिया बेहद सरल है और हर परिवार सीधे शासन तक अपने विचार पहुँचा सकता है।

सफलता की कहानियों ने बटोरी वाहवाही

सरस्वती स्वयं सहायता समूह की रविंद्र कौर, नवी प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की सफीका और ठाकुर जी प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की सावित्री देवी ने अफसरों के समक्ष अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं आत्मनिर्भर बनने के साथ अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बना रही हैं।

नोडल अधिकारी और विशेषज्ञ टीम ने आकांक्षा कैफे का भी अवलोकन किया। यहां के संचालन और सेवाओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई। अफसरों ने कहा कि यह पहल महिलाओं की आर्थिक मजबूती की दिशा में प्रेरणादायक कदम है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!