Lakhimpur kheri: मच गया हड़कम्प, शारदा नदी में घड़ियाल युवक को खींच ले गया, भैंस चराने गया था शख्स; खोजबीन जारी

Lakhimpur kheri: घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग और खमरिया पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही खमरिया थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी राय अपने दलबल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

Sharad Awasthi
Published on: 5 July 2025 8:55 PM IST
Lakhimpur kheri: मच गया हड़कम्प, शारदा नदी में घड़ियाल युवक को खींच ले गया, भैंस चराने गया था शख्स; खोजबीन जारी
X

, शारदा नदी में घड़ियाल युवक को खींच ले गया   (PHOTO: social media )

Lakhimpur kheri: लखीमपुर खीरी के धौरहरा तहसील क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। थाना खमरिया क्षेत्र के चहमलपुर सकैथू गांव के पास शारदा नदी किनारे भैंस चराने गए एक व्यक्ति को नदी से निकले घड़ियाल ने पानी में खींच लिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

हादसे का शिकार हुए व्यक्ति की पहचान शत्रोहन लाल यादव (50) पुत्र परसादी, निवासी टिप्पनपुरवा, थाना शारदानगर के रूप में हुई है। दोपहर करीब दो बजे शत्रोहन लाल यादव अपनी भैंस चराने के लिए शारदा नदी किनारे गए थे। वहीं शारदा नदी से निकले एक घड़ियाल ने उन्हें दबोच लिया और गहरे पानी में खींच ले गया।

ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग और खमरिया पुलिस को सूचित किया

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग और खमरिया पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही खमरिया थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी राय अपने दलबल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उनके साथ एसडीएम शशिकांत मणि और क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी भी नदी किनारे पहुंचे और शत्रोहन लाल की तलाश शुरू करवाई। हालांकि, देर शाम तक भी उनका कोई पता नहीं चल सका है।

इस संबंध में थाना प्रभारी ओपी राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे और तत्काल शत्रोहन लाल की तलाश शुरू करवा दी थी। उन्होंने कहा कि अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है और खोजबीन लगातार जारी है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!