UP Weather Update: मौसम का कहर... लखनऊ में दोपहर बाद 'महा तांडव'! कानपुर-रायबरेली में मूसलाधार वर्षा

लखनऊ में आज 7 सितंबर 2025 को मौसम में सक्रिय रूप से मानसूनी मिज़ाज देखने को मिलने वाला है, जिसके बीच मौसम का रुख समय-समय पर बदलता रहेगा।

Priya Singh Bisen
Published on: 7 Sept 2025 6:00 AM IST
UP Weather Update
X

UP Weather Update

UP Weather Update: बीते हफ़्तों में मौसम में लगतार काफी उतार-चढ़ाव लगा रहा। कभी दिन में धूप व उमस, शाम में ठंडी हवाएं तो रात में तेज़ वर्षा के साथ तूफानी हवा और गरज-चमक बरकरार रहा। मौसम के इस मिज़ाज को देखते हुए ये स्पष्ट कहा जा सकता है कि बीते करीब 10 दिनों में मानसून का सक्रीय रूप देखने को मिला है। साथ ही नागरिकों के लिए भी मौसम का ये रुख राहतभरा रहा। लेकिन अब भी देश के कुछ राज्यों में भारी वर्षा के कारण बाढ़, भूस्खलन जैसे लगातार मामले सामने आ रहे हैं।

वहीं, मौसम की ऐसी स्थिति को देखते हुए IMD ने देश के उत्तर-पूर्वी के कुछ राज्यों में अलर्ट भी जारी किया है। इसी कड़ी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज 7 सितंबर 2025 यानी रविवार को मौसम में सक्रिय रूप से मानसूनी मिज़ाज देखने को मिलने वाला है, जिसके बीच मौसम का रुख समय-समय पर बदलता रहेगा।

लखनऊ में 7 सितंबर 2025 का मौसम ?

सितंबर महीने का आज पहला रविवार है। देखा जाए तो अबतक इस महीने में मौसम सुहाना बना रहा। लेकिन आज की बात करें तो सुबह के वक़्त आसमान बादलों से घिरा रहेगा, हालांकि कुछ ही घंटों में धूप निकलने की संभावना है। दोपहर बाद थोड़ी बूंदाबांदी और वर्षा की गतिविधियाँ तेज हो सकती हैं। वहीं, तापमान आज का सामान्य रहेगा। दोपहर तक तापमान लगभग 32 °C और न्यूनतम 27 °C के आसपास बने रहने की संभावना है।

आज रविवार को मौसम का विवरण

आज सुबह 7 बजे के आसपास आसमान घने बादलों से ढका रहेगा। कुछ समय बाद हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी है। दोपहर में बादल कुछ छट सकते हैं लेकिन दोपहर बाद मौसम फिर से सामान्य हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, आज सुबह 10 बजे के बाद वर्षा शुरू होने की संभावना है। शाम तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन वर्षा की संभावना कम है। वहीं, तापमान 30 °C के आसपास हो जाएगा।

आज लखनऊ के आसपास के क्षेत्रों का मौसम कैसा रहेगा?

कानपुर: आज इस क्षेत्र में सुबह साफ-धूप के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर के बाद झमाझम वर्षा और गरज-चमक बरक़रार रह सकता है। तापमान अधिकतम लगभग 33 °C और न्यूनतम लगभग 27 °C बना रहेगा। शाम के समय कुछ घंटों में तूफानी गतिविधियों की आशंका भी है।

रायबरेली: यहां सुबह में तेज गड़गड़ाहट (थंडरस्टॉर्म्स) हो सकता है। दोपहर बाद देर शाम तक लगातार वर्षा की प्रबल संभावना है। तापमान 32–33 °C के आस-पास रहेगा।

सुझाव एवं सतर्कता

- इस मौसम में सतर्कता बरतने की बेहद आवश्यकता है, आपको सुबह से ही अपने साथ छाता या रेनकोट साथ रखना चाहिए।

- सुरक्षा और गतिशीलता के दृष्टिकोण से अगर बाहर निकलना आवश्यक हो, तो वर्षा होने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सतर्कता अवश्य बरतें।

- शाम को अस्थिर मौसम के साथ बिजली गिरने और हवा का तेज़ होना भी संभव है, इसलिए सावधानी बरतें।

बता दे, 07 सितंबर 2025 को लखनऊ में गर्म तथा उमस भरा रहेगा, लेकिन दोपहर बाद कुछ तेज वर्षा और गरज के साथ वातावरण बदल सकता है। आसपास के शहरों कानपुर और रायबरेली में भी गरज-चमक के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना बनी हुई है।

ऐसे ही मौसम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack की वेबसाइट पर नज़र बनाये रखें।

1 / 7
Your Score0/ 7
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - [email protected]

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!