UP Weather Today: मॉनसून गया... तेज़ी से आ रही ठंड! लखनऊ समेत यूपी के अन्य जिलों में गिरा पारा...

UP Weather Today: पूरे देश से मॉनसून की वापसी जारी है ही, लेकिन साथ में ठंड का भी तेज़ी से आगमन हो रहा है। इसी कड़ी में कई राज्यों में तापमान लगातार गिर रहा है। तेज़ी से बदल रहे मौसम को देखते हुए बच्चों से लेकर बुजुर्गों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Priya Singh Bisen
Published on: 11 Oct 2025 6:00 AM IST
UP Weather Today
X

UP Weather Today (photo: social media)

UP Weather Today: मौजूदा हालातों में जिस तरह से मौसम में तेज़ी बदलाव हो रहा है उसे देखते हुए अब हर दिन कई सवाल उठना शुरू हो गए हैं, कि आज रेनकोट या छाता साथ रख लिया जाए, धूप से बचने के लिए हलके कपड़े पहना जाए या फिर... तेज़ी से गिरते पारे को ध्यान में रखते हुए गर्म कपड़े निकाल लिया लिया जाना चाहिए...! confusion बहुत है लेकिन समाधान भी है।

इसका समाधान ये है कि आपको रोज़ाना मौसम विभाग के आंकड़े देख लेना चाहिए। कुछ रोशनी और थोड़ी हवाओं के बीच, मौसम आपके दिन-चर्या पर असर डाल सकता है — तो चलिए जानते हैं कि आपको आज 11 अक्टूबर 2025 को अपने साथ छाता ले जाना चाहिए या गर्म शाल!

पूरे देश में अब मॉनसून विदा ले रहा है, जिससे कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून भी अब वापसी करने लगा है। IMD के मुताबिक, मॉनसून की वापसी की रेखा अब वाराणसी होते हुए नेपाल सीमा तक पहुंच गई है। मौसम बदलने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ सकता है। विशेषकर बच्चों और बुजुर्ग को अलर्ट रहने की आवश्यकता है।

आज यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में मानसून अब वापसी के दौर में है। बीते कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। वहीं, आज 11 अक्टूबर 2025 और 12 अक्टूबर 2025 को भी प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इस दौरान तेज धूप के कारण भीषण गर्मी पड़ सकती है। इसी कड़ी में आगामी 13, 14 और 15 अक्टूबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इस प्रदेश में अगले 5 दिनों तक वर्षा व तेज हवा चलने की संभावना नहीं है। इस दौरान गर्मी का थोड़ा सा प्रकोप बढ़ सकता है।

आज लखनऊ में लखनऊ मौसम कैसा रहेगा

11 अक्टूबर 2025 को लखनऊ का मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने की संभावना है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, दिन के अधिकतम तापमान लगभग 31–32 °C के बीच रहने की संभावना है, जबकि रात में न्यूनतम तापमान लगभग 20–22 °C के आसपास रह सकता है। दिन के समय सूरज निकलने की सम्भावना ज़्यादा है, यानी आंशिक रूप से धूप और खुला आसमान जिससे गर्मी लग सकती है। शाम और रात में मौसम ठंडा और सुहावना रहेगा, हल्की ठंडक का एहसास हो सकता है। फिलहाल वर्षा की संभावना बहुत कम है। मौसम के पूर्वानुमान में वर्षा की कोई ठोस चेतावनी नहीं है। यानी वर्षा होने की संभावना न्यूनतम है।

राज्य में ठंडक का हाल

देखा जाए इन दिनों रात के समय में तापमान गिरकर लगभग 20–22 °C के बीच आ जाता है। इस तापमान पर हल्की ठंडक महसूस हो सकती है, खासकर अगर आप बाहर देर तक रहें। यदि हवा हल्की हो या मौसम बादल छाए हों, संभव है कि सर्दी और ज़्यादा महसूस हो। इसलिए शाम-रात के समय हल्की जैकेट या स्वेटर पहनने की सलाह दी जा सकती है। दिन और शाम दोनों समय तापमान पर्याप्त होगा, लेकिन जैसे ही रात होगी, ठंड का प्रभाव बढ़ने लगेगा।

आज आस-पास के शहरों (उत्तर प्रदेश क्षेत्र) में मौसम कैसा रहने वाला है ?

लखनऊ से आसपास वाले जिलों और कस्बों जैसे बाराबंकी, फैजाबाद (अयोध्या), कानपुर, इटावा, हरदोई आदि में मौसम लगभग इसी तरह रह सकता है — साफ आकाश, धूप कुछ अवधि, और हल्की ठंडक रात में। पूर्वी उत्तर प्रदेश (जिन इलाकों में नदियाँ और नमी अधिक है) में कहीं-कहीं आश्रित रूप से हल्की बौछारें या बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी हिस्सों (जैसे कानपुर, झांसी की ओर) में भी तापमान लगभग समान रहने की संभावना है — दिन में तप, रात को ठंड।

मौजम को लेकर सुझाव

- आज शनिवार को दिन में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है।

- वर्षा की संभावना न्यूनतम है।

- रात में ठंडक बढ़ेगी, इसीलिए हल्की जैकेट या स्वेटर रखना फायदेमंद रहेगा।

- आस-पास के जिलों में भी लगभग इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है, लेकिन स्थानीय छोटे-छोटे अंतर हो सकते हैं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - [email protected]

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!