आगरा में SDM की सड़क हादसे में मौत, इटावा के पास कार की ट्रक से हुई थी ज़ोरदार टक्कर ....

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई दर्दनाक घटना में आगरा के SDM राजेश जायसवाल की मौत हो गयी है।

Priya Singh Bisen
Published on: 29 Aug 2025 3:46 PM IST
Lucknow-Agra Expressway
X

Lucknow-Agra Expressway (PHOTO: SOCIAL MEDIA)

Lucknow-Agra Expressway: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक दुखद घटना में आगरा के SDM राजेश जायसवाल का निधन हो गया। इटावा के पास हुई इस दुर्घटना में जायसवाल लखनऊ से आगरा लौट रहे थे। तभी उनकी कार अचानक से अनियंत्रित हो गई और दूसरी गाड़ी से टकरा गयी। गाड़ी के ड्राइवर की भी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आगरा के वर्तमान SDM राजेश कुमार जायसवाल लखनऊ से अपनी कार में लौट रहे थे, तभी एक्सप्रेस वे पर एक अज्ञात गाड़ी से एक्सीडेंट का शिकार हो गए। जोरदार टक्कर के कारण उनकी गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अनियंत्रित हो गई। आस-पास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, उनको को बाहर निकाला और उनकी मदद की। इस घटना की जानकारी पुलिस को तत्काल दी गयी।

जिसके बाद राजेश जायसवाल और उनके ड्राइवर को तुरंत सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डॉक्टर ने राजेश जायसवाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके चालक की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

आगरा में उनके परिवार और प्रशाशन को उनके मौत होने की जानकारी दी गयी। प्रशाशन ने इस घटना की जाँच शुरू कर दी है और उन्होंने आस-पास के CCTV फुटेज लेने का फैसला लिया है, ताकि इस घटना से जुड़ी हुई और भी जानकारी मिल सके। वहीं, घटना का पता चलते ही तहसीलदार संतोष राजौरिया और प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी तत्काल सैफई अस्पताल पहुंचे। राजेश जायसवाल, जो वर्तमान में अपर नगर मजिस्ट्रेट के रूप में कलेक्ट्रेट में थे और पहले किरावली में तैनात थे। उनकी अचानक मृत्यु होने पर अधिकारीयों और उनके परिवार में शोक की लहर फ़ैल गयी है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - [email protected]

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!