Lucknow News: यूपी के कृषि मंत्री का ऐलान! 5 मई को प्रदेश भर में चलेगा विशेष अभियान, किसानों के खेतों से मिट्टी के नमूने इकट्ठा करेंगे विभागीय अफसर

Lucknow News: कृषि मंत्री ने राज्य स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी 2025 में कहा कि प्रदेश के कई विद्यालयों में कृषि से संबंधित विषयों की पढ़ाई शुरू की गई है। इससे आने वाली पीढ़ी में खेती-किसानी के प्रति जागरूकता व रुचि बढ़ेगी।

Hemendra Tripathi
Published on: 2 May 2025 5:40 PM IST
Agriculture Minister Surya Pratap Shahi
X

Agriculture Minister Surya Pratap Shahi   (photo: social media ) 

Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी 2025 में शामिल हुए। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने किसानों को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बताते हुए 'जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान' का नया नारा दिया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाली तारीख 5 मई को प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें कृषि विभाग के अधिकारी किसानों के खेतों से मिट्टी के नमूने इकट्ठा करेंगे। इससे खेतों की उर्वरता की जांच कर आवश्यक उर्वरक सिफारिशें दी जाएंगी। इससे लागत में कमी व उत्पादकता में बढ़ोतरी होगी।

प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त बजट का किया प्रावधान, चुनौतियों का होगा समाधान: कृषि मंत्री

यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि अनुसंधान, तकनीकी नवाचार, जलवायु अनुकूल फसल प्रणाली के साथ साथ नई किस्मों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया है। इससे बदलते मौसम की चुनौतियों का समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जल संरक्षण तकनीकों पर बल दिया गया है। कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली फसलों व सिंचाई पद्धतियों (स्प्रिंकलर, ड्रिप) को प्रोत्साहन, भूगर्भ जल का सीमित उपयोग व वर्षाजल संचयन की योजनाएं लागू की जा रही हैं।

स्कूली बच्चों को किसानी में रुचि दिलाने के लिए शुरू हुई कृषि विषयों की पढ़ाई

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश के कई विद्यालयों में कृषि से संबंधित विषयों की पढ़ाई शुरू की गई है। इससे आने वाली पीढ़ी में खेती-किसानी के प्रति जागरूकता व रुचि बढ़ेगी। इतना ही नहीं, आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी भी नई पीढ़ी को मिलेगी। उन्होंने कहा कि धान-गेहूं की पारंपरिक फसलों के साथ-साथ दलहन (चना, अरहर, मसूर), तिलहन (सरसों, सूरजमुखी, मूंगफली) व मोटे अनाज (ज्वार, बाजरा, कोदो, सावां) की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे किसानों की आय में वृद्धि और पोषण सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

किसानों को फसल बीमा योजना से जोड़ने के लिए राजिस्ट्रेंशन करने का किया गया आह्वान

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि खरीफ मौसम में विशेष रूप से बरसात से प्रभावित जिलों में किसानों को फसल बीमा योजना से जोड़ने के लिए पंजीकरण कराए जाने का आह्वान किया गया है। इसके जरिये प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई संभव हो सके। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक दो मंडलों पर खरीफ उत्पादकता गोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिनमें स्थानीय किसान, कृषि वैज्ञानिक व अधिकारियों को जोड़कर तकनीकी जानकारी व योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

1 / 7
Your Score0/ 7
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!