लखनऊ नगर निगम में बवाल: अधिकारी की गाली से कर्मचारी को पड़ा दिल का दौरा, साथियों ने किया जमकर हंगामा

सफाईकर्मी की हालत गंभीर हो गई। साथ में काम करने वाले कर्मयारियों का आरोप है कि अधिकारी ने उस कर्मचारी को नौकरी से निकालने की धमकी दी और जबरन नाली साफ करवाई। डर और तनाव में कर्मचारी को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बुधवार को साथी सफाईकर्मियों ने नगर निगम मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जोनल अधिकारी मनोज यादव के खिलाफ नारेबाजी की और उनके तबादले की मांग की। इसके पहले भी अधिकारी के कई और मामले में आरोप लगे हुए हैं।

Sumit Yadav
Published on: 11 Jun 2025 7:21 PM IST
लखनऊ नगर निगम में बवाल: अधिकारी की गाली से कर्मचारी को पड़ा दिल का दौरा, साथियों ने किया जमकर हंगामा
X

Lucknow news : लखनऊ नगर निगम में एक जोनल अधिकारी द्वारा गाली देने और धमकाने पर एक सफाई कर्मचारी को हार्ट अटैक आने का मामला सामने आया है। जिसकी वजह से सफाईकर्मी की हालत गंभीर हो गई। साथ में काम करने वाले कर्मयारियों का आरोप है कि अधिकारी ने उस कर्मचारी को नौकरी से निकालने की धमकी दी और जबरन नाली साफ करवाई। डर और तनाव में कर्मचारी को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बुधवार को साथी सफाईकर्मियों ने नगर निगम मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जोनल अधिकारी मनोज यादव के खिलाफ नारेबाजी की और उनके तबादले की मांग की। इसके पहले भी अधिकारी के कई और मामले में आरोप लगे हुए हैं।


क्या है पूरा मामला?

लखनऊ सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष ज्ञान चंद भारती के मुताबिक, जोन-6 के अधिकारी मनोज यादव ने सहादतगंज वार्ड का निरीक्षण किया। वहां एक नाले के पास कूड़े का ढेर मिला। इस पर उन्होंने बीट इंचार्ज रोहित धानुक और अन्य सफाई कर्मचारियों से बदतमीजी की।

आरोप है कि अधिकारी ने रोहित को जातिसूचक गालियां दीं और जबरदस्ती नाली साफ करवाई। इसके अलावा नौकरी से निकालने की धमकी भी दी गई। इस मानसिक दबाव की वजह से रोहित को हार्ट अटैक आ गया।

अस्पताल से घर, फिर दोबारा तबीयत बिगड़ी

पहले उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन भर्ती नहीं किया गया। बाद में उन्हें लॉरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां थोड़ी राहत के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। लेकिन घर पहुंचते ही तबीयत दोबारा बिगड़ गई और फिर उन्हें रंजना मिश्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत अब भी खराब है।


कर्मचारी बोले- अधिकारी हमेशा करता है गाली-गलौज

सफाईकर्मियों का आरोप है कि जोनल अधिकारी मनोज यादव पहले भी कई कर्मचारियों से गाली-गलौज और बदतमीजी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि रोहित ने हाथ जोड़कर और कान पकड़कर माफी भी मांगी, लेकिन अधिकारी ने उसकी बात नहीं मानी और अपमान करता रहा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे काम बंद कर देंगे।

अधिकारी का बचाव

जोनल अधिकारी मनोज यादव ने कहा कि पांच दिन से वहां कूड़ा पड़ा था, लेकिन कोई सफाई नहीं कर रहा था। उन्होंने कहा कि जब सफाई कर्मचारी ही काम नहीं करेंगे, तो काम कैसे चलेगा। जोन में 20 और कर्मचारी लगाए गए हैं, फिर भी लापरवाही हो रही थी।

1 / 5
Your Score0/ 5
Sumit Yadav

Sumit Yadav

मेरा नाम सुमित यादव है और मैं प्रयागराज का रहने वाला हूँ। पत्रकारिता में आने से पहले मैंने अपने करियर की शुरुआत फोटो पत्रकारिता से की थी। कैमरे के साथ काम करते-करते जब कलम भी थाम ली, तो लोगों की आवाज़ बन गया। साल 2014 में मैंने बतौर रिपोर्टर अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की। इस दौरान मैंने राजस्थान पत्रिका (रायपुर), ईटीवी भारत (प्रयागराज), पत्रिका डिजिटल यूपी (प्रयागराज) और अमर उजाला (पंचकूला, चंडीगढ़) जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। फिलहाल मैं न्यूज़ट्रैक (लखनऊ) के साथ जुड़कर पत्रकारिता का काम कर रहा हूँ और लोगों की बातों को आवाज़ देने का काम लगातार कर रहा हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!