×

Lucknow News: लखनऊ में राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार! प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में विपक्ष पर बोला हमला, कहा- 'जातिवाद में उलझाना चाहता है विपक्ष'

Lucknow News: लखनऊ आगमन पर रक्षामंत्री का भव्य स्वागत डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अमौसी एयरपोर्ट पर किया। इसके बाद उनका काफिला सीधा कार्यक्रम स्थल पर पहुँचा।

Hemendra Tripathi
Published on: 12 July 2025 1:30 PM IST
Lucknow News: लखनऊ में राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार! प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में विपक्ष पर बोला हमला, कहा- जातिवाद में उलझाना चाहता है विपक्ष
X

Defence Minister Rajnath Singh 

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के ऐशबाग स्थित रामलीला ग्राउंड के तुलसी मानस भवन में शनिवार को आयोजित प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले राजनाथ सिंह ने रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत की। इसके बाद वे सीधे संवाद स्थल पहुंचे, जहां प्रबुद्धजनों से संवाद किया गया। उन्होंने कहा कि कि भारत अब केवल शक्ति संपन्न राष्ट्र नहीं, बल्कि एक ऐसा देश बन चुका है, जो दुनिया को संस्कार भी दे रहा है। इस कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनों से संवाद के जरिए भाजपा ने आगामी चुनावी रणनीति का ज़मीनी आगाज़ किया।


रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का एयरपोर्ट से लेकर मंच तक हुआ गर्मजोशी से स्वागत

लखनऊ आगमन पर रक्षामंत्री का भव्य स्वागत डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अमौसी एयरपोर्ट पर किया। इसके बाद उनका काफिला सीधा कार्यक्रम स्थल पर पहुँचा। वहां राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे।


भारत सिंह भौगोलिक ताकत नहीं बल्कि सांस्कृतिक और नैतिक शक्ति बना'

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और देश की वर्तमान स्थिति और भविष्य की दिशा पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि भारत अब केवल एक भौगोलिक ताकत नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक और नैतिक शक्ति बन चुका है। हम दुनिया को सिर्फ शक्ति नहीं, संस्कार भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में भारत पहले केवल आयात करता था, लेकिन अब आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश रक्षा उपकरणों का निर्माण और निर्यात दोनों कर रहा है।


बोले- 'जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति में देश को उलझाना चाहते हैं लोग'

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा के क्षेत्र में आज भारत टॉप 25 देशों में शामिल है, जो हथियार निर्यात कर रहे हैं। हमने केवल हथियार नहीं बनाए, आत्मबल भी बढ़ाया है। राजनाथ सिंह ने विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए कहा कि कुछ लोग जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति में देश को उलझाए रखना चाहते हैं, लेकिन भाजपा सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने युवाओं, शिक्षकों, वकीलों और बुद्धिजीवियों से अपील की कि वे राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय योगदान दें।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shalini singh

Shalini singh

Next Story