साहब! ये है VVIP’s का रास्ता, धूल और गिट्टी में सड़क ही गायब

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के सबसे प्रमुख और व्यस्त मार्गों में से एक लोहिया पथ पर बारिश के बाद गिट्टी-गिट्टी हो गई है। यह मार्ग मुख्यमंत्री आवास से पॉलीटेक्निक चौराहे जाता था है। इस पर पूरे दिन में लाखों वाहन गुजरते है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 6 Aug 2025 9:54 PM IST (Updated on: 6 Aug 2025 10:24 PM IST)
Dust flying on Lohia Path
X

लोहिया पथ पर उड़ती धूल (फोटो: आशुतोष त्रिपाठी) 

Lucknow News: लखनऊ के प्रमुख मार्ग लोहिया पथ की हालत लगातार तीन दिन की बारिश में खराब हो गई है। इस मार्ग पर पूरे दिन वीवीआईपी मूवमेंट रहने के कारण शहर की शान कहा जाता है। जो मार्ग जगह-जगह से उखड़ गया है, पूरी तरह से गिट्टी-गिट्टी हो गया है। इस मुख्य मार्ग की बदहाली से आम जनता निराश है उसका कहना है जब शहर के प्रमुख मार्ग का ये हाल है तो आम रास्ता का क्या हाल होगा।

पूरे मार्ग पर उखड़ी पड़ी गिट्टी

राजधानी लखनऊ के सबसे प्रमुख और व्यस्त मार्गों में से एक लोहिया पथ पर बारिश के बाद पूरी तरह गिट्टी-गिट्टी हो गई है। मुख्यमंत्री आवास से पॉलीटेक्निक चौराहे तक जाने वाला यह मार्ग जिस पर हर दिन लाखों वाहन चलते हैं, अब गड्ढों और उखड़ी हुई गिट्टियों से भर गया है। सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह से हट गई है, जिससे गड्ढे हो गए हैं। इस बदहाली ने यातायात को बाधित किया है, साथ ही सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मार्ग दो पहिया वाहन के लिए असुरक्षित हो गया है।


गिट्टियों पर फिसल रही बाइक

सड़क पर बिखरी गिट्टियों की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। जिससे दिन भर में कई बार मार्ग पर लंबा जाम लग गया। इस जाम से लोगों को अपनी मंज़िल तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है। इससे भी बड़ी चिंता की बात यह है कि इन गिट्टियों पर फिसलकर कई बाइक सवार गिर चुके हैं और चोटिल भी हुए हैं। अबतक गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है, लेकिन अगर जल्द ही इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो किसी भी समय कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है।


उड़ती धूल से चलने वाले परेशान

लोहिया पथ पर उड़ती धूल ने वाहन चालकों व आसपास के रहने वाले लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। उससे प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। लोहिया पथ की दुर्दशा देख आम जनता में भारी आक्रोश है। लोग सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि अगर सड़क का निर्माण सही गुणवत्ता के साथ किया गया होता, तो वह महज तीन दिन की बारिश में नहीं उखड़ती। यह सिर्फ लोहिया पथ तक सीमित नहीं है शहर के कई अन्य मार्ग भी बारिश के बाद गड्ढों में तब्दील हो गए हैं।



1 / 7
Your Score0/ 7
Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Reporter

Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!