TRENDING TAGS :
लखनऊ में बिताएं बचपन की यादें करी साझा, स्वच्छता में तीसरा स्थान मिलने पर आनंद महिंद्रा हुए गदगद
Lucknow News: भारत के प्रमुख उद्योगपति व महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सफलता से अभिभूत नजर आए। उन्होंने सोमवार को अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट कर उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और लखनऊ नगर निगम की सराहना की है।
Anand Mahindra (photo: social media )
Lucknow News: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में देश भर के शहरों में लखनऊ को तीसरा स्थान मिलने पर पूरा शहर गर्व से झूम उठा है। इस उपलब्धि की गूंज न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी सुनाई दे रही है। भारत के प्रमुख उद्योगपति व महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सफलता से अभिभूत नजर आए। उन्होंने सोमवार को अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट कर उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और लखनऊ नगर निगम की सराहना की है।
लखनऊ से आनंद महिंद्रा का पुराना रिश्ता
आनंद महिंद्रा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि लखनऊ ने स्वच्छता के क्षेत्र में जो मुकाम हासिल किया है, वह न केवल सराहनीय है बल्कि प्रेरणादायक भी है। उन्होंने लखनऊ नगर निगम के पूर्व नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह को ‘मंडे मोटिवेशन’ बताते हुए। इस बदलाव का प्रमुख सूत्रधार करार दिया। इसके साथ ही एक 2 मिनट 16 सेकेंड का प्रेरणादायक वीडियो साझा किया है। उसमें लखनऊ में हुए स्वच्छता सुधारों को दिखाया गया है।अपनी पोस्ट में आनंद महिंद्रा ने लखनऊ से जुड़े अपने गहरे पारिवारिक संबंधों का जिक्र किया है।
स्वच्छता में हुआ ऐतिहासिक बदलाव
उन्होंने बताया कि उनका और उनकी मां का बचपन लखनऊ में बीता है। आईटी कॉलेज से उनकी मां का सीधा जुड़ाव रहा, जहां वे शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। मुंबई जाने से पहले मां का लखनऊ के आईटी कॉलेज से गहरा संबंध था। इसी शहर की गलियों और गलियारों में अपने बचपन के कई साल गुजारे हैं। आनंद महिंद्रा ने लिखा कि लखनऊ हमेशा से अपने संस्कृति, तहजीब और खानपान के लिए प्रसिद्ध रहा है, लेकिन शहर में साफ-सफाई की स्थिति लंबे समय से चिंता का विषय रही है।
लखनऊ नगर निगम की बड़ी उपलब्धि
उन्होंने आगे लिखा कि वहां डस्टबिन की संख्या बहुत कम थी, त्योहारों के बाद सड़कों पर कूड़ा-कचरा बिखरा रहता था। लेकिन अब जो परिवर्तन दिख रहा है, वह सुखद और आशाजनक है। यह सफलता नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के सख्ती से सफाई व्यवस्था को लागू करने और आम जनता को इसके लिए प्रेरित करने से मिली है। आनंद महिंद्रा ने लिखा, कि इंद्रजीत सिंह जैसे अधिकारी असली बदलाव के वाहक हैं, जिनसे देश प्रेरणा ले सकता है। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लखनऊ नगर निगम की प्रशंसा का सिलसिला शुरू हो गया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!