×

लखनऊ नगर निगम के पार्षदों को महापौर ने किया सम्मानित, स्वच्छता सर्वेक्षण में तीसरा स्थान आने पर हुआ कार्यक्रम

Lucknow News: महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि यह सम्मान लखनऊ नगर निगम, सभी पार्षदों और शहरवासियों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। हमारा अगला लक्ष्य स्वच्छता रैंकिंग में देशभर में पहला स्थान हासिल करना है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 20 July 2025 8:08 PM IST
Lucknow Municipal Corporation
X

लखनऊ नगर निगम के पार्षदों का सम्मान समारोह (फोटो: सोशल मीडिया)

Lucknow News: लखनऊ नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोक नाथ हॉल में रविवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उसमें स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर नगर निगम के पार्षदों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने सभी पार्षदों को अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया और लखनऊ को स्वच्छता के पथ पर अग्रणी बनाने में योगदान की सराहना की। इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों, नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम झूलेलाल पार्क या जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित होगा।

तिरंगा यात्रा से दिया जाएगा धन्यवाद

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि यह सम्मान लखनऊ नगर निगम, सभी पार्षदों और शहरवासियों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। हमारा अगला लक्ष्य स्वच्छता रैंकिंग में देशभर में पहला स्थान हासिल करना है। इसके लिए सभी पार्षदों को अपने-अपने वार्ड में स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावशाली व जनसहभागिता आधारित बनाना होगा। महापौर ने घोषणा की कि लखनऊ नगर निगम की ओर से जल्द ही एक तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य शहरवासियों को धन्यवाद देना और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना होगा। जिसमें सभी 110 पार्षद, नगर निगम अधिकारी और कर्मचारी भाग लेंगे।

देश में नंबर एक बनने का लिया संकल्प

सभी पार्षदों और अधिकारियों ने संकल्प लिया कि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में लखनऊ को देश में पहला स्थान दिलाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना है। महापौर ने बताया कि लखनऊ वेस्ट टू एनर्जी और जीरो वेस्ट डंपिंग की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ी उपलब्धि है। लखनऊ की ऐतिहासिक उपलब्धि पर नगर निगम की सक्रियता व नागरिकों की सहभागिता ने स्वच्छता अभियान को नई दिशा दी है। इस अवसर पर महापौर ने लखनऊ की जनता धन्यवाद यात्रा की भी घोषणा की है।

लखनऊ की जनता का धन्यवाद यात्रा

उन्होंने कहा अभी लखनऊ की अधिकांश जनता को जानकारी नहीं है कि शहर ने स्वच्छता रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल किया है। ऐसे में एक यात्रा से आम लोगों को धन्यवाद दिया जाएगा, स्वच्छता के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। इस समारोह में नगर निगम के उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, पार्षद दल के उपनेता सुशील तिवारी पम्मी, सपा पार्षद दल के नेता कामरान बेग, नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह, डॉ. अरविंद कुमार राव, मुख्य अभियंता महेश वर्मा, मुख्य अभियंता मनोज प्रभात सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Reporter

Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!