लखनऊ में स्वच्छता ही सेवा के तहत 156 घंटे के महा सफाई अभियान, नागरिकों को जागरूक करने पर जोर

Lucknow News: गुरूवार से 156 घंटे के महासफाई अभियान का विद्यावती तृतीय वार्ड से शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल के साथ जोन 8 के पार्षद मौजूद रहे।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 25 Sept 2025 10:31 PM IST
लखनऊ में स्वच्छता ही सेवा के तहत 156 घंटे के महा सफाई अभियान, नागरिकों को जागरूक करने पर जोर
X

Lucknow News: लखनऊ नगर निगम ने स्वच्छता ही सेवा और एक दिन एक घंटा एक साथ अभियानों की शुरुआत की है। गुरूवार से 156 घंटे महासफाई अभियान का जोन-8 के पावर हाउस चौराहा, विद्यावती तृतीय वार्ड से शुभारंभ किया गया। इस विशेष अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल के साथ, जोन 8 के सभी पार्षद, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव और नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

नागरिकों की जीवनशैली में हो स्वच्छता

महापौर खर्कवाल ने कहा कि यह केवल सफाई कार्य तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों की जीवनशैली में स्वच्छता को शामिल करने का एक प्रयास है। तभी स्वच्छ लखनऊ का लक्ष्य पूरा होगा, जब प्रत्येक नागरिक अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा। अंबेडकर नगर वार्ड (जोन-2) स्थित न्यू ऑलमाइटी स्कूल में बच्चों को गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण के बारे में बताया गया। बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया और सदैव आस-पास सफाई रखने की शपथ ली राजाजीपुरम, लेबर कॉलोनी और मोतीलाल नेहरू वार्ड में एक दिन एक घंटा एक साथ अभियान के तहत नागरिकों और अधिकारियों ने श्रमदान किया।

एकल उपयोग प्लास्टिक से परहेज

इस दौरान गलियों और सड़कों की सफाई की गई तथा स्वच्छ आदतों का महत्व समझाया गया। अटल विहारी, हिंद नगर और शारदा नगर वार्ड में कचरे के पृथक्करण और एकल उपयोग प्लास्टिक से परहेज की शपथ दिलाई गई। वहीं विद्यावती वार्ड में चलाए गए विशेष सफाई अभियान में महापौर सुषमा खर्कवाल शामिल हुईं। उन्होंने श्रमदान कर निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। जोन-4 और 7 के हुसड़िया, हनुमान और भूतनाथ मार्केट में नगर निगम की टीम ने दुकानदारों को चार रंगों के डस्टबिन के सही उपयोग की जानकारी दी। उसके साथ ही प्लास्टिक प्रदूषण के नुकसानों से भी अवगत कराया गया।

सामूहिक जिम्मेदारी का किया प्रदर्शन

जोन-5 के गीता पाली, चित्रगुप्त नगर और गुरु नानक वार्ड में गलियों की सफाई कर कचरे के पृथक्करण का महत्व बताया गया। इसके अलावा, गोल मार्केट पार्किंग परिसर, भूतनाथ मंदिर परिसर (जोन-7) और ग्वारी चौराहा पर सामूहिक सफाई अभियान आयोजित हुआ, जहां स्थानीय निवासियों, सफाई कर्मियों व अधिकारियों ने मिलकर सफाई कर सामूहिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। आयकर विभाग और नगर निगम के कर्मचारियों ने कोल्विन कॉलेज वार्ड में गोमती नदी के किनारे विशेष सफाई अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान, नगर निगम ने स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किया।

1 / 5
Your Score0/ 5
Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - [email protected]

Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!