नगर निगम लखनऊ ने सड़कों से हटाया अतिक्रमण, वसूला गया लाखों का जुर्माना

Lucknow News: महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि शहर में अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को अभियान लगातार चलाने के निर्देश दिए है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 11 Sept 2025 9:08 PM IST
नगर निगम लखनऊ ने सड़कों से हटाया अतिक्रमण, वसूला गया लाखों का जुर्माना
X

Lucknow News: लखनऊ में सड़कों और फुटपाथों पर बढ़ते अवैध अतिक्रमण पर लगाम लगाने के लिए नगर निगम ने एक अभियान चलाया है। महापौर सुषमा खर्कवाल के निर्देश पर चलाए गए अभियान में शहर के कई इलाकों से ठेले, गुमटियां और दुकानें हटाई गईं। इस दौरान गंदगी फैलाने और पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वालों से जुर्माना भी वसूला गया है।

प्रमुख क्षेत्रों में हुई कार्रवाई

जोन 2: नक्खास, खाला बाजार क्षेत्र में जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। यहां गंदगी और प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वालों से कुल 44,000 का जुर्माना वसूला गया।

जोन 4: गोमती नगर रेलवे स्टेशन और लोहिया अस्पताल के बाहर संजय कुमार और जया सिंह के नेतृत्व में ठेले और बेंच आदि चीजें जब्त की गईं और फुटपाथ को खाली कराया गया।

जोन 5: आलमबाग बस अड्डे से अवध चौराहे तक के अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान 8 काउंटर, 4 गुमटियां और 10 ठेले हटाकर 400 का शमन शुल्क वसूला गया।

जोन 6: बालागंज और लालजी टंडन वार्ड में बरावन कला से पावर हाउस चौराहे तक 15 ठेले और 4 झुग्गियां हटाई गईं। इस कार्रवाई में 3,000 का जुर्माना भी वसूला गया और पुलिस को भविष्य में अतिक्रमण रोकने के निर्देश दिए गए।

जोन 7: मुंशी पुलिया फल मंडी से माही मेडिकल तक अतिक्रमण हटाकर पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वालों पर 5,800 का जुर्माना लगाया गया।

महापौर सुषमा खर्कवाल का संदेश

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि शहर में अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को अभियान लगातार चलाने का निर्देश दिया है। वहीं नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई सिर्फ एक दिन के लिए नहीं है, बल्कि लगातार जारी रहेगी ताकि लखनऊ को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सके। नगर निगम ने शहरवासियों और दुकानदारों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण न करें और प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग बंद कर दे।

1 / 8
Your Score0/ 8
Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - [email protected]

Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!