TRENDING TAGS :
लखनऊ नगर निगम का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, शहर की प्रमुख सड़कों से हटाए गए ठेला-गुमटी आदि
Lucknow News: लखनऊ शहर में अवैध अतिक्रमण और यातायात की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए नगर निगम ने व्यापक अभियान चलाया है।
Lucknow Nagar Nigam (Photo: Social Media)
Lucknow News: शहर में अवैध अतिक्रमण और यातायात की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए लखनऊ नगर निगम ने व्यापक अभियान चलाया है। यह अभियान महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देशों के बाद शुरू किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य शहर की प्रमुख सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाना है, नागरिकों के लिए सुगम और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करना है।
अलग-अलग जोन में हुई कार्रवाई
जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी के नेतृत्व में तालकटोरा रोड पर विशेष कार्रवाई की गई। इस दौरान गंदगी, अतिक्रमण और प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ अभियान चलाकर कुल 13 चालान काटे गए है। जिनसे 19,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसमें गंदगी और अतिक्रमण के लिए 10,000 रुपये और प्लास्टिक उपयोग पर 9,000 रुपये का जुर्माना शामिल है। आलमबाग मेट्रो स्टेशन से टेढ़ी पुलिया होते हुए होमगार्ड मुख्यालय चौराहे तक अतिक्रमण हटाया गया। इस कार्रवाई में जोनल अधिकारी नन्दकिशोर के नेतृत्व में 06 काउंटर, 04 गुमटी और 08 ठेले हटाए गए। अधिकारियों ने भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी है।
शीतला देवी क्षेत्रों में बड़ा अभियान
इस जोन में मल्लाही टोला और शीतला देवी क्षेत्रों में बड़ा अभियान चलाया गया। जोनल अधिकारी मनोज यादव की टीम ने तहसीनगंज चौराहे से बालागंज चौराहे तक कार्रवाई करते हुए 20 ठेले, 6 गुमटी और 15 अस्थायी दुकानें हटाईं। इसके साथ ही 2 लोहे की बेंच, 6 तराजू, 2 प्लास्टिक स्टूल, 4 लाइट स्टैंड और 5 टायर जब्त किए गए। इस दौरान अतिक्रमणकारियों से 1,200 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। भविष्य में अतिक्रमण रोकने के लिए क्षेत्रीय थानाध्यक्ष को भी पत्र भेजा गया है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि यह अभियान शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन का लक्ष्य शहर के लोगों को सुगम यातायात और स्वच्छ वातावरण देना है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!