TRENDING TAGS :
घुटने के पास ग्रोथ प्लेट बच्चों को दे पहुंचा सकता है नुकसान!
Lucknow News: हड्डियों की ग्रोथ के लिए बच्चों के माता और पिता का ध्यान देना ज़रूरी ।
Dr. Anoop Agarwal ( File Photo)
Lucknow News: बच्चों में घुटने के पास के फ्रैक्चर उनके ग्रोथ प्लेट को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में उनके हड्डियों के विकास की रफतार पर असर पड़ सकता है। उनकी हड्डियों में टेढ़ापन आने की सम्भावना बढ़ सकती है। लेकिन, यह चोट की गंभीरता, बच्चे की उम्र और ग्रोथ प्लेट के लोकेशन पर निर्भर करता है। ऐसे में बच्चों के माता पिता को बच्चे को चोट लगने पर तुरंत उनके डॉक्टर के पास पहुंचकर उनकी सलाह लेनी चाहिए।यह सलाह लखनऊ आर्थोपैडिक्स सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य डॉ. अनूप अग्रवाल ने दी।
एक सेमिनार के दौरान दी साझा की जानकारी
शनिवार को निरालानगर के एक होटल में हड्डी की बीमारियों पर आयोजित सेमिनार को डॉ. अनूप अग्रवाल सम्बोधित कर रहे थे। जिसमें उन्होंने कहा कि ग्रोथ प्लेट्स बच्चों और किशोरों की लंबी हड्डियों के सिरों पर नरम कार्टिलेज व उसके आस-पास होते हैं। इससे उनमें नई हड्डी बनने में मद्द मिलती है। जिससे हड्डियों को लंबा व विकसित करने में मदद मिलती है। जिससे बच्चे बढ़ते हैं। जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, ये प्लेटें धीरे-धीरे सख्त होकर ठोस हड्डी में बदल जाती हैं। जिसके बाद हड्डियों का बढ़ना रुक जाता है।
ग्रोथ प्लेट्स चोटों के प्रति अधिक संवेदनशील
डॉ. अनूप अग्रवाल ने बताया कि बच्चों में घुटने के आसपास की ग्रोथ प्लेट्स चोटों के प्रति अधिक संवेदनशील होती हैं। यदि ग्रोथ प्लेट खिसक जाती है। टूट जाती है। तो हड्डी का विकास रुक सकता है। हड्डी टेढ़ी भी हो सकती है। इससे पैर छोटा या लंबा हो सकता है। सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि यदि ग्रोथ प्लेट गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो जाती है, तो विकृति का जोखिम बढ़ जाता है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!