'एक अरब की पावन डुबकी' का किया प्रबंध तीर्थराज क्यों डूब रहा है? पूछो तो, मुंह बंद - अखिलेश

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के प्रयागराज के नेता आदिल हमज़ा और कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग क्षेत्र में बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाये हैं।

Shubham Pratap Singh
Published on: 8 Aug 2025 1:42 PM IST
एक अरब की पावन डुबकी का किया प्रबंध तीर्थराज क्यों डूब रहा है? पूछो तो, मुंह बंद - अखिलेश
X

 UP Flood News

Lucknow News: पूरे उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्तिथि बन गयी है। हजिन शहरों से गंगा, यमुना व अन्य बाद नदियां बहती हैं उन शहरों की बाढ़ से बुरी हालत है। नदियों से सटे हुए इलाकों में जो घर हैं वह इन नदियों का जलस्तर बढ़ने से नदियों के पानी की जद में आ चुके हैं। इसी बीच अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके पार्टी ने 'समाजवादी बाढ़ सेवा' की शुरआत कर दी है। जिसमें कार्यकर्ता बाढ़ से ग्रस्त छेत्रों में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बाट रहे हैं।

प्रयागराज से हुई शुरुआत

समाजवादी पार्टी के प्रयागराज के नेता आदिल हमज़ा और कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग क्षेत्र में बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाये हैं। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दोनों ही मिलकर बाढ़ पीड़ित इलाकों में लोगों को भोजन ,दूध ,राशन ,पीने का पानी जैसी चीज मुहैया करा रहे हैं।


अन्य शहरों में भी अभियान के स्तर पर करेंगे मदद

सपा मुखिया अखिलेश यादव का कहना है, कि उत्तर प्रदेश में जितने भी जनपद बाढ़ से पीढ़ीत चल रहे हैं। उनके लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता दोनों ही अपनी पूरी ज़िम्मेदारी निभाएंगे। पीड़ितों की मदद के साथ-साथ उन्हें खाने-पीने की सामग्री जरूरत पड़ने पर बारिश होने वाले बीमारियों के लिए इलाज तक की व्यवस्था की जाएगी।


किसी को बढ़ाने होंगे हाथ

सपा मुखिया ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब प्रदेश के मुखिया को बाढ़ पीड़ितों की समस्या नजर नहीं आती, तो किसी न किसी को तो लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ना होगा। यह सरकार सिर्फ हवाई मुआयना करना जानती है। जोकि मुख्यमंत्री आए दिन करते नज़र आ जाते हैं। जमीन पर लोगों से इस सरकार का कोई वास्ता नहीं दिखाई दे रहा। अगर होता तो शायद सरकार और सरकार के नुमाइंदों की जगह अन्य लोगों ,पार्टियों और संस्थाओं को बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की शायद आवश्यकता ही ना पड़ती।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!