Lucknow News: गो-तस्करों के वाहन से कुचलकर सिपाही की हुई थी मौत! DGP राजीव कृष्ण ने परिजनों को 'पुलिस सैलरी पैकेज' से दी 1.70 करोड़ की सहायता राशि

Lucknow News: ऑन ड्यूटी गोतस्करों ने वाहन से कुचलकर दिवंगत हुए मुख्य आरक्षी दुर्गेश कुमार सिंह के परिजनों को 1.70 करोड़ का चेक प्रदान किया।

Hemendra Tripathi
Published on: 27 Jun 2025 10:37 PM IST
Lucknow News: गो-तस्करों के वाहन से कुचलकर सिपाही की हुई थी मौत! DGP राजीव कृष्ण ने परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज से दी 1.70 करोड़ की सहायता राशि
X

DGP राजीव कृष्ण ने परिजनों को 'पुलिस सैलरी पैकेज' से दी 1.70 करोड़ की सहायता राशि  (photo: social media )

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण प्रदेश की आम जनता के साथ साथ पुलिस विभाग की सेवा उनके समर्पण और त्याग को लेकर भी बेहद गंभीर बताए जाते हैं। उनकी गंभीरता का एक उदाहरण शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में देखने को मिला, जहां DGP राजीव कृष्ण ने प्रदेश के दिवंगत पुलिसकर्मियों के शोक संतप्त आश्रित परिजनों को सहायता राशि से जुड़ा चेक प्रदान किया। इस मौके पर ऑन ड्यूटी गोतस्करों ने वाहन से कुचलकर दिवंगत हुए मुख्य आरक्षी दुर्गेश कुमार सिंह के परिजनों को 1.70 करोड़ का चेक प्रदान किया।

पुलिस सैलरी पैकेज से सहायता स्वरूप दिया गया परिजनों को चेक

डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के अलग अलग जिलों में किसी न किसी हादसे में दिवंगत होने वाले पुलिसकर्मियों की स्मृति में श्रद्धाजंलि पार्टी की। इस मौके पर दिवंगत मुख्य आरक्षी दुर्गेश कुमार सिंह, आरक्षी जितेन्द्र पाल, आरक्षी वीरेन्द्र कुमार सरोज तथा फॉलोवर बृजेश कुमार के परिजनों बैंक ऑफ बड़ौदा के पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत सहायता के रूप में चेक प्रदान किए। इस कार्यक्रम में आनन्द स्वरूप अपर पुलिस महानिदेशक पीएचक्यू, एन रविन्दर अपर पुलिस महानिदेशक व पुलिस महानिदेशक के जीएसओ, आरके भारद्वाज पुलिस महानिरीक्षक पुलिस भवन कल्याण, प्रतीक अग्निहोत्री जनरल मैनेजर बैक ऑफ बड़ौदा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

गौतस्करों की गाड़ी से कुचलकर दिवंगत हुए थे मुख्य आरक्षी दुर्गेश

आपको बता दें कि मुख्य आरक्षी दुर्गेश कुमार सिंह यूपी के जौनपुर जिले में गौ-तस्करों को रोकते समय उनके वाहन से कुचले जाने की वजह से गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनकी बीते 18 मई को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। आरक्षी वीरेन्द्र कुमार सरोज प्रयागराज में हुए महाकुंभ मेला में ड्यूटी समाप्त करके वापस अपने घर फतेहपुर लौट रहे थे, इसी बीच बीते 5 मार्च को डम्पर की टक्कर से हुई सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गयी थी। वहीं, आरक्षी जितेंद्र पाल बरेली में बीते साल 2024 के 12 दिसंबर को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा मोटरसाइकिल में टक्कर मारने से दिवंगत हुए थे।

मुख्य आरक्षी दुर्गेश के परिजनों को मिला 1.70 करोड़ का चेक, अन्य परिवारों को भी दी गयी सहायता राशि

बताते चलें कि पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पुलिसकर्मियों के परिजनों में दिवंगत आरक्षी जितेन्द्र पाल के परिजनों को 1. 95 करोड़, मुख्य आरक्षी दुर्गेश कुमार सिंह, आरक्षी वीरेन्द्र कुमार सरोज और फालोवर बृजेश कुमार के परिजनों को 1. 70 करोड़ की सहायता धनराशि चेक के तौर प्रदान की गई।

1 / 5
Your Score0/ 5
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!