TRENDING TAGS :
Lucknow News: 50 हजार का इनामी शहरेयार चढ़ा यूपी STF के हत्थे! मुंबई से गिरफ्तार हुआ पेट्रोल पंप, जन सेवा केंद्र और रायफल लूटकांड का मास्टरमाइंड
Lucknow News: यूपी STF ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शहरेयार ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसकी गिरफ्तारी से यूपी और गुजरात पुलिस को बड़ी राहत मिली है।
50 हजार का इनामी शहरेयार चढ़ा यूपी STF के हत्थे (photo: social media )
Lucknow News: उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ-साथ यूपी एसटीएफ की टीम भीते लंबे समय से संगीन अपराधों में फरार चल रहे इनामिया बदमाशों के धरपकड़ में जुटी हुई है। इसी कर्रवाई के बीच यूपी STF को 50 हजार के इनामी और खतरनाक शहरेयार नाम के अपराधी को महाराष्ट्र के मुंबई से दबोचने में बड़ी सफलता मिली है। आपको बता दें कि ये वही शहरेयार है, जो प्रतापगढ़ जिले में दर्ज कई संगीन मामलों में फरार था। इस मामलों में रायफल छीनने, जन सेवा केंद्र से लूट, पेट्रोल पंप पर डकैती और देल्हूपुर में फायरिंग जैसी घटनाएं शामिल हैं।
बताया जाता है कि यूपी एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आरोपी शहरेयार मुंबई के कुर्ला ईस्ट स्थित असर्फिया मस्जिद चॉल में छिपा हुआ है। जानकारी मिलते ही यूपी STF ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शहरेयार ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसकी गिरफ्तारी से यूपी और गुजरात पुलिस को बड़ी राहत मिली है।
इनपुट मिलते ही यूपी STF न2 50 हजार के ईनामी को किया गिरफ्तार
यूपी एसटीएफ की लखनऊ यूनिट को इनामी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। लगातार ऐसे अपराधियों की धड़पकड़ में जुटी टीम को इसी बीच सूचना मिली कि प्रतापगढ़ के थाना पट्टी में फरार चल रहा 50 हजार का इनामी अपराधी शहरेयार मुंबई के कुर्ला इलाके की एक चॉल में रह रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद गिरफ्तार आरोपी को प्रतापगढ़ पुलिस के हाथों सुपुर्द कर दिया गया है।
रायफल लूट से लेकर पेट्रोल पंप डकैती तक फैली है शहरेयार की आपराधिक कुंडली
यूपी STF टीम ने बताया कि अपराधी शहरेयार का आपराधिक इतिहास बेहद खतरनाक है। साल 2018 में उसने होमगार्ड से रायफल छीन ली थी, 2019 में जन सेवा केंद्र से 1.5 लाख की लूट की और फिर गुजरात में पेट्रोल पंप से 4.65 लाख की डकैती को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं, साल 2025 में उसने करौल बाजार में अपने साथियों के साथ मिलकर नबाव पर हमला किया, जिसमें चार लोग घायल हो गए थे। मिली जानकारी के अनुसार, दर्जनों केसों में नामजद और फरार चल रहे शहरेयार पर गैंगस्टर एक्ट, CLA एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराएं लगी हैं।
गिरफ्तारी के बाद खुलासे: गिरोह और नेटवर्क पर भी पड़ेगी गाज
यूपी STF की ओर से हुई पूछताछ में शहरेयार ने अपने गिरोह के अन्य सक्रिय सदस्यों के नाम भी बताए हैं, जिनमें अरमान, मेराज, अफसर, शहबाज, तौफीक उर्फ छोटू आदि शामिल हैं। बताया जाता है कि गुजरात के डकैती कांड में उसके कई साथी अभी फरार हैं। यूपी STF अब इनकी तलाश में जुट गई है। शहरेयार की गिरफ्तारी से न सिर्फ प्रतापगढ़ बल्कि गुजरात पुलिस को भी बड़ी राहत मिली है, क्योंकि वह वहां की डकैती में भी वांछित था। जल्द ही गिरोह के अन्य फरार सदस्यों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!